Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Sitaare Zameen Par OTT Release: थिएटर के बाद अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी आमिर खान की मूवी

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' अब थिएटर और यूट्यूब के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. अगर आप भी सी फिल्म को ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहें थे तो आइए जानते हैं यह फिल्म किस ओटीटी पर दस्तक देगी.

By: Shreya Pandey  |  Published: March 10, 2026 2:07 PM IST

Sitaare Zameen Par OTT Release: थिएटर के बाद अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी आमिर खान की मूवी
Sitaare Zameen Par

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को आराम से अपने फोन या स्मार्ट टीवी पर देखने का इंतजार कर रहे थे, तो भाई... आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है. 9 महीने का लंबा वक्त बीत चुका है, और अब फिल्म आखिरकार आपके पसंदीदा ओटीटी (OTT) पर्दे पर उतरने को तैयार है. आइए जानते हैं यह फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?

9 महीने के बाद रिलीज होगी फिल्म

आमिर खान को बॉलीवुड का 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' क्यों कहा जाता है, उन्होंने इस फिल्म की रिलीज के साथ एक बार फिर साबित कर दिया. आमतौर पर फिल्में थिएटर के बाद महीने-डेढ़ महीने में ओटीटी पर आ जाती हैं, लेकिन आमिर ने खेल ही बदल दिया. उन्होंने पहले इसे यूट्यूब पर रिलीज किया, जहां फैंस 100 का रेंट देकर फिल्म देख रहे थे. अब थिएटर और यूट्यूब के बाद, यह फिल्म फाइनली सोनी लिव (Sony LIV) पर स्ट्रीम होने जा रही है. सोनी लिव ने खुद सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए लिखा "एक टिंगू कोच और 10 तूफानी सितारे... आ रहे हैं जल्द!"

कब और कहां मनेगा जश्न?

अगर आप तारीख नोट करना चाहते हैं, तो ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म मार्च 2026 के अंत तक स्ट्रीम कर दी जाएगी. यानी अब कुछ ही दिनों का इंतजार है. भले ही यह आमिर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म न रही हो, लेकिन इसने अपना काम बखूबी किया है. यह फिल्म करीब 90 करोड़ में बनी थी. भारत में इसने 166.58 करोड़ की नेट कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड इसका टोटल कलेक्शन 266 करोड़ के आसपास रहा था. इस वजह से 2025 की हिट फिल्मों की लिस्ट में यह फिल्म भी शामिल हुई है.

क्या है इस फिल्म में खास?

अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो जान लीजिए कि यह स्पेनिश फिल्म 'चैम्पियंस' का ऑफिशियल देसी वर्जन है. कहानी एक ऐसे बास्केटबॉल कोच (आमिर खान) की है, जो थोड़ा घमंडी है. एक बार वो नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो सजा के तौर पर कोर्ट उसे 10 'स्पेशली एबल्ड' (विशेष रूप से सक्षम) बच्चों की बास्केटबॉल टीम तैयार करने का काम सौंपता है. फिल्म में जेनेलिया डिसूजा और आमिर की जोड़ी के साथ-साथ उन 10 बच्चों की मासूमियत आपका दिल जीत लेगी. अगर आपको 'तारे जमीन पर' पसंद आई थी, तो यह फिल्म आपको उसी तरह के इमोशनल सफर पर ले जाएगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.