मिर्जापुर 2 ट्रेलर रिलीज से पहले ही क्रेजी हुए फैंस, ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़

मिर्जापुर 2 के ट्रेलर रिलीज से पहले ही दर्शकों का उत्साह चरम सीमा पर पहुंचता दिख रहा है। जिसके बाद क्रेजी फैंस ने मजेदार मीम्स शेयर करने शुरू कर दिए हैं।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: October 5, 2020 5:43 PM IST

एमेजॉन प्राइम वीडियो की सबसे दिलचस्प क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मिर्जापुर का दूसरा भाग ‘मिर्जापुर 2’ जल्दी ही रिलीज होने वाला है। इससे पहले मेकर्स ने इसका धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है जो खासा लोकप्रिय भी हुआ है। अब निर्माताओं ने ऐलान किया है कि इस वेब सीरीज का ट्रेलर मंगलवार (6 अक्टूबर) को जारी होगा। ऐसे में इस वेब सीरिज को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह दिख रहा है। महज इस ऐलान भर से कि इस वेब सीरीज का ट्रेलर कल दोपहर 1 बजे जारी होगा, सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है। इस क्राइम वेब सीरीज के इंतजार में बैठे उत्साहित दर्शक अपनी खुशी ट्वीट्स के जरिए बयां कर रहे हैं।

फैंस के एक्साइटमेंट के लेवल का अंदाजा आप महज इस बात से लगा सकते है कि क्रेजी दर्शकों ने मजेदार मीम्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने भी शुरू कर दिए हैं। इस वेब सीरीज को मेकर्स 23 अक्टूबर से जारी करेंगे। इससे पहले ट्रेलर के लिए ही ऐसा उत्साह देखकर लग रहा है कि ये सेक्रेड गेम्स के लेवल को भी पार कर सकता है। देखिए मजेदार मीम्स और ट्वीट्स-

रिलीज हुआ है नया पोस्टर
बता दें कि इस क्राइम वेब सीरीज के ट्रेलर लॉन्च से पहले मेकर्स ने एक दमदार पोस्टर भी रिलीज किया है। जिसमें मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा), कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा कालीन भैया के काले चश्मे में गोलू गुप्ता (श्वेता त्रिपाठी) और गुड्डू भैया (अली फजल) की भी छाया नजर आ रही है। रिलीज हुआ पोस्टर ही काफी दमदार हैं जिस पर लिखा है कि इस वेब सीरीज का ट्रेलर 6 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रिलीज किया जाएगा। मिर्जापुर का पहला सीजन अनुराग कश्यप की वेब सीरिज सेक्रेड गेम्स के धांसू रिस्पॉन्स के बाद रिलीज किया था। शुरुआती तौर पर इसमें और सेक्रेड गेम्स के बीच काफी तुलना भी की गई थी। बावजूद इसके ये मिर्जापुर दर्शकों के बीच अपनी अलग छाप बनाने में कामयाब रहा था।