बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' ने सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं किया. आपको बता दें कि इस फिल्म का क्लैश महावतार नरसिम्हा से हुआ था, जिस वजह से ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर सकी. सिनेमाघर के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने की तैयारी कर ली है. सिनेमाघरों के बाद लोग इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इस फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट और प्लेटफॉर्म की ऐलान कर दी है.
इस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने हासिल कर लिए हैं. यानी कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी, आप इस फिल्म को यहीं देख सकते हैं. यह फिल्म 26 सितंबर 2025 से पर स्ट्रीम होगी. फैंस ने अभी से अपनी वॉचलिस्ट में इस फिल्म को शामिल करना शुरू कर दिया है. ओटीटी पर ये फिल्म फेस्टिव सीजन में रिलीज हो रही है. अब देखना ये है कि ओटीटी पर ये फिल्म कैसी रहेगी. आपको बता दें कि 'सन ऑफ़ सरदार 2' का पहला पार्ट 2012 में रिलीज़ हुआ था. वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी.
क्यों है यह डिजिटल प्रीमियर खास?
'सन ऑफ सरदार 2' एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें अजय देवगन का एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त डोज है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी 46.82 करोड़ की कमाई की थी. वहीं ये फिल्म वर्ल्डवाइड 65.75 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, चंकी पांडे सहित कई और कलाकार हैं. अगर आप किसी वजह सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं देख पाए थे, तो आप इसे 26 सितंबर को देख सकते हैं. इस फिल्म के हाई स्टंट्स, पंजाब और पहाड़ों की खूबसूरत लोकेशंस और अजय देवगन का दमदार सरदार अवतार आपको बहुत मजा देगा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates