40 करोड़ के बजट में तैयार हुई साल 2018 की सुपरहिट मूवी, फिल्म की दमदार कहानी को IMDb पर...

फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में ऐसी हैं जो कम बजट में भी सुपरहिट हो जाती हैं वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो बड़े बजट के बाद भी फ्लॉप हो जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहें हैं, जो कम बजट में सुपरहिट हो गई.

By: Shreya Pandey  |  Published: May 29, 2025 1:20 PM IST

40 करोड़ के बजट में तैयार हुई साल 2018 की सुपरहिट मूवी, फिल्म की दमदार कहानी को IMDb पर...

फिल्मों का सुपरहिट होना उनकी कहानी पर निर्भर करता है. कई फिल्में बड़े सुपरस्टार की होती हैं फिर भी फ्लॉप हो जाती हैं, जबकि कई फिल्में छोटे स्टार्स की होती है वो भी हिट हो जाती है. वैसे ही कम बजट वाली फिल्म भी ब्लॉकबस्टर हो जाती है जबकि बड़े बजट वाली फिल्में भी फ्लॉप हो जाती हैं,आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहें हैं, जो कम बजट में भी शानदार कमाई कर गई थी. यह फिल्म साल 2018 में आई थी. फिल्म की जबरदस्त कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया. इस फिल्म को IMDb पर भी शानदार रेटिंग मिली है.

साल 2018 की फिल्म "रेड" उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक थी. इस फिल्म की शानदार कहानी सबको बहुत पसंद। आई थी. फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इन्होंने एक इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभाया था. फिल्म में अजय के साथ ही इलियाना डिक्रूज, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल जैसे कलाकार शामिल थे. यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है. इसमें 1980 के दशक की कहानी दिखाई गई है, फिल्म में छापेमारी की घटना दिखाई गई है. इस फिल्म को देखते वक्त आप एक सेकेंड के लिए नजरें नहीं हटा पाएंगे.

TRENDING NOW

फिल्म में दिखाया जाता है कि एक ईमानदार ऑफिसर छापा मारने के लिए एक भ्रष्ट और बाहुबली राजनेता के घर जाता है. इसके बाद फिल्म जैस जैसे आगे बढ़ती है इसकी कहानी और भी शानदार होती जाती है. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. यह जिओ हॉटस्टार पर छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को बनाने में 4o करोड़ रुपए खर्च हुए थे. जबकि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 154.19 करोड़ की कमाई की है. अगर घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो भारत में इस फिल्म ने 103 करोड़ का कारोबार किया था.