बदल गया Alliance जीतने का रूल? टास्क नहीं अब ऐसे तय होगा विनर! लोगों ने लगाए फिक्सिंग के आरोप

Alliance का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होने वाला है, जिसकी रिलीज डेट और टाइम रिवील कर दिया गया है और शो के अपना पहला फाइनलिस्ट भी मिल चुका है, लेकिन विनर फॉर्मेट में ऐसा बदलाव किया गया है, जिसे लेकर अब इस शो में विजेता के फिक्सिंग के आरोप लग रहे हैं.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: August 5, 2026 11:20 PM IST

Alliance Finale Release Date: प्राइम वीडियो का शो 'अलायंस' (Alliance) अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है और फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि फाइनल मुकाबले में अली गोनी (Aly Goni) के साथ कौन-कौन जुड़ेगा. वहीं, इसका नया प्रोमो (Alliance New Promo) भी आया है, जिसमें यह खुलासा हुआ है कि शो का विनर कैसे तय किया जाएगा. हालांकि, शो के इस फॉर्मेट ने कई दर्शकों को निराश कर दिया है और कई लोग फिनाले की फेयरनेस पर सवाल उठा रहे हैं.

कैसे तय होगा Alliance का फाइनलिस्ट?

पिछले टास्क की तरह, जहां कंटेस्टेंट्स को यह तय करने के लिए कि Ace कौन है, वॉल्ट में एक कोड डालना होता था, ठीक उसी तरह से शो के फाइनलिस्ट भी कोड क्रैक करने पर ही चुने जाएंगे, जो सही कोड डालकर इसे क्रैक कर लेना वो फाइनलिस्ट बन जाएगा. हालांकि, विनर तय करने का यह तरीका दर्शकों को रास नहीं आया है. कई लोगों ने फिनाले को 'फिक्स' तक कह डाला और यह आरोप लगाया है कि मेकर्स यह तय करके कि वॉल्ट पर कब 'वैलिड' या 'नॉट वैलिड' लिखा आए, रिजल्ट को कंट्रोल कर सकते हैं.

वीडियो देख यूजर्स ने मेकर्स पर लगाए फिक्सिंग के आरोप

लेटेस्ट प्रोमो देखने के बाद एक यूजर ने ट्वीट किया, 'नहीं #Alliance कोड के साथ बिल्कुल नहीं, उस कोड वाली चीज से विनर मत बनाइए. यह बहुत फिक्स है. जिसे मर्जी मेकर्स चाहें विनर बना दें.' दूसरे यूजर ने ट्वीट किया, 'फिनाले में भी कोड से विनर तय करेंगे? यह बहुत गलत है.' एक अन्य यूजर ने मेकर्स को सुझाव देते हुए लिखा, 'अलायंस मेकर्स को मेरा सुझाव.. 'एस' बैटल से पहले दर्शकों को सही कोड दिखाएं, वरना यह साफ पता चलता है कि यह स्क्रिप्टेड है! दूसरी बात, विनर का फैसला कोड के आधार पर नहीं बल्कि कई सारे टास्क के जरिए होना चाहिए.' ऐसे ही तमाम आरोप 'अलायंस' के मेकर्स पर लग रहे हैं.

कौन बना Alliance का पहला फाइनलिस्ट?

गौरतलब है कि 'अलायंस' के हालिया एपिसोड में छह कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए हैं, जबकि कुशाल टंडन ने सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. मिनी ने सेमी-फाइनल टास्क में कुशाल के खिलाफ खेलने का फैसला किया है, वहीं रूही दोषी दूसरे सेमी-फाइनल में नीति टेलर से मुकाबला करेंगी. इन दोनों मुकाबलों के विजेता फाइनलिस्ट अली गोनी से भिड़ेंगे और जो जीतेगा वो 'अलायंस' की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये का नकद इनाम अपने घर ले जाएगा.

कब और कहां देख सकते हैं फिनाले?

आपको बता दें कि 'अलायंस' का फिनाले एपिसोड 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को रिलीज होने की उम्मीद है. शो के नए एपिसोड रोजाना दोपहर 12 बजे सिर्फ प्राइम वीडियो पर रिलीज होते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…