#BLBestof6 Winners list on Web Series category: Sidharth Shukla और Drashti Dhami ने उड़ाया गर्दा, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

#BLBestof6 winners: बॉलीवुड लाइफ की इस खास रिपोर्ट में जानिए कि वेब सीरीज कैटेगिरी में किन-किन शोज और एक्टर्स का बोलबाला रहा?

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 31, 2021 9:23 PM IST

#BLBestof6 winners: आपकी पसंदीदा वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ के मिड ईयर अवॉर्ड #BLBestOF6 के विनर्स की अनाउंसमेंट लगातार हो रही है। बॉलीवुड और टीवी कैटेगिरी के बाद अब बारी है वेब सीरीज कैटेगिरी की। साल 2021 में ओटीटी पर कई सारी फिल्में और वेब सीरीज आईं, जिस कारण इस कैटेगिरी को लेकर हमारे रीडर्स में गजब का उत्साह था। हमारे रीडर्स ने इस कैटेगिरी में नॉमिनेट होने वाले स्टार्स और वेब सीरीजों को जमकर वोट दिए। आइए आपको इस कैटेगिरी के विनर्स की लिस्ट दिखाते हैं…

बेस्ट वेब सीरीज: बेस्ट वेब सीरीज कैटेगिरी में हॉटस्टार की द एम्पायर को 66 प्रतिशत वोट मिले। इसी के साथ यह वेब सीरीज विजेता बन गई।

बेस्ट एक्टर इन वेब सीरीज: टीवी के दिवंगत कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला को हमारे रीडर्स ने ब्रोकेन बट ब्यूटिफुल 3 के लिए 74 प्रतिशत वोट दिए।

बेस्ट एक्ट्रेस इन वेब सीरीज: इस कैटेगिरी में अदाकारा दृष्टि धामी को सबसे ज्यादा वोट मिले। द एम्पायर में उनकी शानदार अदाकारी ने सबका दिल जीत लिया।

बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल: इस कैटेगिरी में भी द एम्पायर का बोलबाला रहा। कलाकार डीनो मोरेया को इस कैटेगिरी के अंदर 62 प्रतिशत वोट मिले।

बेस्ट वेब सीरीज (फॉरेन): भारत में रिलीज हुईं विदेशी वेब सीरीजों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस कैटेगिरी में नेटफ्लिक्स की स्क्विड गेम्स ने सबका मन मोह लिया।