अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' बीते 29 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा के लीड रोल वाली ये वेब सीरीज सच्ची घटना पर बनी है। बताते चलें कि साल 1999 में भारतीय यात्रियों की फ्लाइट को पाकिस्तानी आतंकवादियों के द्वारा हाईजैक कर लिया गया था। इस पर ये वेब सीरीज बनाई गई है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के रिलीज होते ही इस पर विवाद हो गया है और लोग अनुभव सिन्हा और नेटफ्लिक्स को खरी-खोटी सुना रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि लोगों का खून खौल उठा है।
वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में हुआ ये बदलाव
एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के एक्टर विजय वर्मा की वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' रिलीज होते ही लोगों को निशाने पर आ गई है। दरअसल, मेकर्स ने वेब सीरीज में ऐसा बदलाव किया जो देखकर लोगों का खून खौल उठा है। मेकर्स ने वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में आतंकवादियों को नाम 'भोला' और 'शंकर' रखा है। इतना देखते ही लोगों का दिमाग खराब हो गया और लोगों ने अनुभव सिन्हा पर फैक्ट्स के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। जिसके चलते अनुभव सिन्हा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
क्या सेंसर बोर्ड के कोई मानक नहीं हैं #IC814TheKandaharHijack वेब सीरीज में प्लेन हाइजेकर भोला और शंकर बताए हैं जबकि हकीकत घटना में सभी आतंकी मुस्लिम थे।
क्या ये झूठ फैलाना नहीं है
भारत सरकार #Netflix प्रसारण को बैन करे!#Bollywood #NetflixTH #boycott #वेब_सीरीज #BoycottNetflix pic.twitter.com/KEKgmvxGL6Also Read— लवनेश बौद्ध ? (@kumar_lovenesh) August 31, 2024
The Hijackers name of Kandhar Plane:
Mohammad Ibrahim Akhtar
Mohammad Shahid Akhtar
Mohammad Sanni Ahmad
Mohammad Jahoor Mistri
Mohammad ShaakirAnd The Hijaker name in web series IC814:
Bhola
ShankarWhy Anurag Sinha ?#IC814TheKandaharHijackpic.twitter.com/Qoa5JVKuy0 pic.twitter.com/Lva4wHKW25
— Alok kumar (@Alokroniyar) August 31, 2024
Why you called the Terrorists Names as Shankar and Bhola?@anubhavsinha #IC814TheKandaharHijack pic.twitter.com/qXTdNLc80n
— Middle Class Indian (@middleclass_i) August 29, 2024
Hello @anubhavsinha jb IC814 k sare Hijacker Muslims the toh tumne Web series me Hijacker k nam Shankar aur Bhola kyu rkha hai?(EP-4)Aur ek nam Burger. Itna darr kyu hai tujhe?
Ye whitewash jo krne ki kosis ki hai usme success nhi ho payega Tu #IC814TheKandaharHijack#IC814
— kaushik (@imkhimansh23) August 29, 2024
साल 1999 में हाईजैक हुआ भारतीय प्लेन
बताते चलें कि साल 1999 में भारतीय यात्रियों की फ्लाइट को जिन पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हाईजैक किया था उनके नाम इब्राहिम अतहर, शाहिद अख्तर सैयद, सनी अहमद काजी, जहूर मिस्त्री और शाकिर थे। लोगों ने सोशल मीडिया पर वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के बायकॉट की मांग कर रहे हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates