Vijay Varma Viral Tweet: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर नाम कमाने वाले स्टार विजय वर्मा (Vijay Varma) इन दिनों अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स (Darlings)' को लेकर चर्चा में बने हुए है। विजय की ये फिल्म लोगों को ठीक-ठाक लगी है। इस फिल्म में विजय वर्मा के साथ-साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शेफाली शाह (Shefali Shah) भी लीड रोल में नजर आ रही है। इस फिल्म के अलावा विजय को लेकर ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से विजय फिर से सुर्खियों में आ गए है। इस ट्वीट में विजय वर्मा के बारे में कुछ ऐसा लिख गया है, जिसको लेकर काफी बातें हो रही है। तो चलिए जानते पूरा मामला क्या है।
वियज ने लिखी ये बात
विजय वर्मा की फिल्म 'डार्लिंग्स' अभी हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में विजय 'हमजा' का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी को मारता और उसे तंग करता है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने 'हमजा' की पत्नी का रोल निभाया है। इन सब के बीच अब विजय वर्मा को लेकर एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में विजय वर्मा के एक बयान को लिखा गया है। इसमें बताया है, फिल्म 'डार्लिंग्स' हिट होने के बाद विजय के माता-पिता को ये भरोसा हो गया है कि वो भूखे नहीं मरेंगे।' अब इस ट्वीट पर विजय वर्मा का रिप्लाई आया है, जिसके बाद इस ट्वीट की पोल खुल गई है। विजय ने जवाब देते हुए लिखा है, 'ये तो मैंने गली ब्वॉय के लिए बोला था... उसके बाद बहुत पैसा कमाया है भाई।' जिसके बाद ट्वीट करने वाले को लोग काफी ट्रोल करने लगे है।
TRENDING NOW
Ye toh maine Gullyboy ke liye bola tha.. uske baad bahot paisa kamaya hai bhai?
— Vijay Varma (@MrVijayVarma) August 8, 2022
कहां देख सकते है 'डार्लिंग्स'
रणबीर कपूर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates