Delhi Crime Season 2 Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह ने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी बनकर एक बार 'दिल्ली क्राइम' सीरीज के दूसरे सीजन में धमाकेदार वापसी की है। हाल ही में मेकर्स ने इस अपकमिंग सीरीज का टीजर जारी किया है। इस सीरीज में सिका दुग्गल, आदिल हुसैन और राजेश तैलांग जैसे कई कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे। पहला सीजन 2012 में हुए दिल्ली में सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना पर बेस्ड था, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। पहले सीजन में सामूहिक बलात्कार के बाद की कहानी को दिखाया गया था कि कैसे वर्तिका चतुर्वेदी (शेफाली) दोषियों को खोजकर उनके अरेस्ट करती है।
दिल्ली क्राइम के दूसरे सीजन में एक ही किरदार होंगे लेकिन स्टोरी एकदम होगी। टीजर को साझा करते हुए शेफाली शाह ने इसे कैप्शन दिया,'भयानक खतरे ने दिल्ली को हैरान कर दिया है। क्या दिल्ली पुलिस इस नए खतरे 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' को लेने के लिए तैयार है। 26 अगस्त को आ रहा है सीरीज का अगला सीजन।' टीजर देखने के बाद फैंस के अंदर दूसरे सीजन को देखने की बेताबी और बढ़ गई है।
बता दें 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' का प्रीमियर 26 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर होगा। 56 सेकंड के इस टीजर में शेफाली को डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के रूप में दिल्ली में एक सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। सितंबर 2020 में आयोजित इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में 'दिल्ली क्राइम' के पहले सीजन को आउटस्टैंडिंग ड्रामा सीरीज का पुरस्कार मिला, जो यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय सीरीज बन गई।
'दिल्ली क्राइम सीजन 2' के अलावा शेफाली शाह जल्द ही आलिया भट्ट और विजय वर्मा की फिल्म 'डार्लिंग' में दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर ऑनलाइन जारी किया था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। ये सीरीज 5 अगस्त के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates