Farhan Akhtar locks Toofaan's release date: बॉलीवुड कलाकार फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की अपकमिंग फिल्म तूफान (Toofaan) काफी समय से अटकी पड़ी है। फिल्म के निर्माता पहले इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की सोच रहे थे लेकिन कोरोना ने उनकी प्लानिंग पर पानी फेर दिया। कोरोना काल में मेकर्स ने फैसला लिया कि वो तूफान को ओटीटी पर रिलीज करेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। देश की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेकर्स ने तूफान की रिलीज डेट बदल दी थी।
अगर ताजा रिपोर्ट की मानें तो तूफान की रिलीज डेट में एक बार फिर से बदलाव हुआ है। मेकर्स ने तूफान की नई रिलीज डेट जारी करते हुए बताया है कि फरहान अख्तर अब 16 जुलाई 2021 के दिन अमेजन प्राइम वीडियो पर अपनी नई फिल्म लेकर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने किया है, जो फरहान अख्तर के साथ भाग मिल्खा भाग बना चुके हैं।
With humility, love and in dedication to the fighting spirit of the beautiful people of our nation, our film ‘Toofaan’ will be releasing on July 16th. #ToofaanOnPrime
⁰⁰@PrimeVideoIN @excelmovies @ROMPPictures @mrunal0801 @SirPareshRawal @hussainthelal pic.twitter.com/0sd9yZ8Zy0
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) June 16, 2021
फिल्म तूफान के नए पोस्टर की बात करें तो इस पर फरहान अख्तर बॉक्सिंग करते नजर आ रहे हैं। वो बॉक्सिंग रिंग में खड़े हैं और उनके हाथों गल्ब्स हैं। फरहान अख्तर ने फिल्म तूफान के लिए जबरदस्त एब्स बनाए थे, जो पोस्टर पर भी नजर आ रहे हैं।
फिल्म तूफान की कहानी की बात करें तो यह अज्जू नाम के एक अनाथ बच्चे के आसपास घूमती दिखाई देगी, जो मुंबई के डोंगरी इलाके में बड़ा हुआ है। अज्जू की जिंदगी तब पूरी तरह से बदल जाती है जब वो अनन्या नाम की महिला से मिलता है। अनन्या उसे जिंदगी में कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करती है, जिसके बाद वो बॉक्सिंग चैम्पियन बनने के लिए कमर कस लेता है।