5 Bollywood movies to watch on New Year 2022 Night: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने साल 2021 में कई सारी धमाकेदार फिल्में रिलीज कीं, जिन्हें देखकर दर्शकों की आंखें खुली रह गईं। इन फिल्मों के कॉन्सेप्ट इतने बेमिसाल थे कि इन्होंने दर्शकों को चौंकाकर रख दिया। साल 2021 के आखिरी दिन इन फिल्मों के बारे में चर्चा जरूरी है क्योंकि नाइट कर्फ्यू के दौर में आप ऐसी फिल्मों के साथ आप नए साल का स्वागत कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की आइए आपको बताते हैं ऐसी 5 फिल्मों के नाम जिन्हें आप आज रात घरवालों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं...
फ्लाइट (कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो )
कलाकार मोहित चड्ढा (Mohit Chadda) की फ्लाइट (Flight) इस साल की सबसे खास फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में आपको हवा में फंसे एक इंसान की कहानी देखने को मिलेगी जो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। इस तरह की थ्रिलर फिल्में बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम देखने को मिलती हैं। फ्लाइट का अलग कॉन्सेप्ट और मोहित चड्ढा की शानदार एक्टिंग आपके नए साल को खास बना सकती है।
पगलैट (कहां देखें- नेटफ्लिक्स)
सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) स्टारर पगलैट (Pagglait) एक मजेदार सोशल ड्रामा है, जिसमें आपको एक विधवा लड़की की कहानी देखने को मिलेगी। भारतीय समाज में विधवाओं को परिवार पर बोझ की तरह देखा जाता है लेकिन पगलैट बताती है कि विधवा महिला को भी अपने सपने जीने और जिंदगी को खुशियों से गुलजार करने का पूरा हक है।
मीनाक्षी सुंदरेश्वर (कहां देखें- नेटफ्लिक्स)
सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani) की मीनाक्षी सुंदरेश्वर (Meenakshi Sundareshwar) शादी के रिश्ते को एक अलग नजरिए से पेश करती है। देश के बदल रहे माहौल में युवा शादी के रिश्ते को किस तरह से देखते हैं, नेटफ्लिक्स की यह फिल्म दर्शाती है।
सरदार उधम (कहां देखें अमेजन प्राइम वीडियो)
कलाकार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की सरदार उधम (Sardar Udham) साल 2021 की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जिसमें भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की जिंदगी दिखाई गई है। फिल्म सरदार उधम की सबसे खास बात इसकी मेकिंग है, जो पारम्परिक बॉलीवुड फिल्मों से एकदम अलग है। इस फिल्म की कहानी परत-दर-परत सरदार उधम सिंह की जिंदगी के बारे में बताती है।
शेरनी (कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो)
विद्या बालन (Vidya Balan) की शेरनी (Sherni) जंगल और उसमें रहने वाले जानवरों के दर्द को स्क्रीन पर उकेरने की कोशिश करती है। जंगलों को जिस तरह से खत्म किया जा रहा है, उसकी वजह से जानवरों की जिंदगी किस तरह से प्रभावित हो रही है और उसका वातावरण पर क्या असर पड़ रहा है, फिल्म शेरनी यह दिखाने की कोशिश करती है। यह फिल्म अंत में आपको सोचने के लिए मजबूर करती है कि इंसान लगातार अपने खात्मे की ओर क्यों बढ़ रहा है जबकि वो जानता है कि जंगल ही धरती का भविष्य हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates