राम कपूर के बयान के बीच पत्नी गौतमी कपूर का पोस्ट वायरल हो रहा है.
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) काफी चर्चा हो रही है. इस शो में कई पॉपुलर हस्तियां बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. शो 'लॉक अप 2' लोगों को एंटरटेन कर रहा है और इसके साथ ही कई कंट्रोवर्सी भी हो रही हैं. इस शो के शो के दौरान टीवी एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) ने कहा था कि वह शादी से पहले प्लेबॉय थे. इसके साथ ही खुलासा किया है कि एकता कपूर ने शादी से पहले उनकी पत्नी गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) को वॉर्निंग दी थी. राम कपूर के इस बयान के बीच उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या लिखा है.
शो 'लॉक अप 2' में राम कपूर के प्लेबॉय के बयान के बीच गौतमी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने शो 'लॉक अप 2' की राम कपूर की एक फोटो शेयर की हैं. इसमें वह स्माइल करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो के साथ गौतमी कपूर ने लिखा है, 'हम तुम्हें मिस कर रहे हैं. लव और रिस्पेक्ट.' इससे पता चलता है कि राम कपूर और गौतमी कपूर के बीच कितना तगड़ा बॉन्ड है. वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस अपने पति को हर स्थिति में सपोर्ट में करती हैं. राम कपूर के प्लेबॉय वाले बयान का उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है.
गौरतलब है कि शो 'लॉक अप 2' में राम कपूर से सवाल किया गया कि उनके कितने अफेयर रहे हैं. इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'शादी से बाद एक भी नहीं.' राम कपूर ने से शादी के पहले अफेयर के सवाल पर कहा, 'शादी से पहले तो मैं प्लेबॉय था और मेरे बहुत अफेयर्स थे. जब हमारी शादी होने वाली थी और एकता कपूर को पता चला तो उन्होंने गौतमी को कॉल कर दिया. उन्होंने गौतमी से क्या तुम सच में शादी करने वाली हो? तुम जानतनी हो ना उसके बहुत अफेयर रहे हैं. वैसे एकता इस पर गलत नहीं थीं क्योंकि वह केयर कर रही थी और मुझे अच्छे से जानती थीं.' बताते चलें कि राम कपूर और गौतमी कपूर ने साल 2003 में शादी की थी और इस कपल के दो बच्चे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.