Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Deepika Padukone की 'गहराइयां' रिलीज के बाद Karan Johar ने पेड रिव्यू पर की बात, वीडियो हुआ वायरल

Karan Johar Paid Reviews Video: फिल्ममेकर करण जौहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण जौहर पेड रिव्यू पर बात करते नजर आ रहे हैं।

By: Shashikant Mishra  |  Published: February 14, 2022 8:23 PM IST

Deepika Padukone की 'गहराइयां' रिलीज के बाद Karan Johar ने पेड रिव्यू पर की बात, वीडियो हुआ वायरल

Karan Johar Paid Reviews Video: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'गहराइयां' (Gehraiyaan) बीती 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है यानी किसी को फिल्म पसंद आई तो किसी को पसंद नहीं आई है। लोगों ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है। इसी बीच फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

करण जौहर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर आया है उसमें वह क्रिटिक रिव्यू की बात कर रहे हैं। करण जौहर कह रहे हैं कि ऐसा धारणा है कि ऑडियंस के कुछ वर्गों में कुछ फिल्मों के रिव्यू के लिए पेमेंट किया जाता है। करण जौहर ने भी ये भी कहा कि क्रिटिक्स फिल्म की रिलीज से पहले ही रेटिंग को रेडी रखते हैं।

करण जौहर ने आगे कहा कि कोई भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डेटा नहीं देता है, यही कारण है कि प्रोड्यूसर्स दावा करते हैं कि उनकी फिल्में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 हैं। करण जौहर का कहना है कि वह इस तरह से फिल्म को बेच सकते हैं लेकिन एक्टर्स सच्चाई जानते हैं।

शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गहराइयां' में दीपिका पादुकोण के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे, धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी हैं। फिल्म का निर्माण में करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन शामिल है।