Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Haseen Dillruba: पापा-मम्मी के सामने Awkward सिचुएशन का शिकार हो चुकी हैं Taapsee Pannu, कहा, 'इंटीमेट सीन के वक्त..'

Haseen Dillruba actor Taapsee Pannu faced an awkward situation: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा तापसी पन्नू ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म हसीन दिलरूबा के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया है कि वो अपने मम्मी-पापा के सामने फिल्में देखते वक्त ऑक्वर्ड सिचुएशन का शिकार हो चुकी हैं।

By: Shivani Bansal  |  Published: July 1, 2021 11:09 PM IST

Haseen Dillruba: पापा-मम्मी के सामने Awkward सिचुएशन का शिकार हो चुकी हैं Taapsee Pannu, कहा, 'इंटीमेट सीन के वक्त..'

Haseen Dillruba actor Taapsee Pannu faced an awkward situation: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इन दिनों अपनी फिल्म हसीन दिलरूबा (Haseen Dillruba) के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी इस फिल्म को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के प्रमोशन के वक्त एक्ट्रेस ने कई मुद्दों पर खुलकर बातें की हैं। हाल ही में अदाकारा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो कई दफा पापा-मम्मी के साथ फिल्में देखते वक्त ऑक्वर्ड सिचुएशन का शिकार हो चुकी हैं।

एक्ट्रेस से इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया कि क्या ऐसा कभी हुआ है कि वो एडल्ट फिल्में देखते वक्त पकड़े गए हो। तो इस पर उन्होंने बताया कि वो कभी ऐसे पकड़े तो नहीं गए हां लेकिन ऐसा कई बार हुआ है कि पापा-मम्मी के साथ फिल्में देखते वक्त जरूर इंटीमेट सीन्स के आते ही उनकी हालत खराब हो जाती थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'हमारे यहां एक ही टीवी था। अब अगर पापा ने फिल्म देखनी शुरू की तो फिर हम सभी को देखनी पड़ती थी। हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता था। क्योंकि हम फिल्में देखने बाहर नहीं जाते थे। फिल्मों में लव मेकिंग सीन होना बेहद नॉर्मल होता है लेकिन जब टीनएज बेटियां साथ में बैठी हों तो जरुर सिचुएशन काफी अजीब हो जाती है।'

आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, 'ऐसे में हम दोनों वहां बैठे होते थे। हस सभी को पसीना आने लगता था। हम सोचते थे कि अब करें क्या। कोई पानी पीने के लिए खड़ा हो जाता था। या फिर कभी हम चैनल स्विच कर देते थे। ऐसी चीजें बहुत हुई हैं।'

तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म हसीन दिलरूबा एक रोमांटिक सस्पेंस फिल्म है। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे भी हैं। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। जिसमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बोल्ड और ग्लैमरस किरदार निभाया है। फिल्म 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।


About the Author

Shivani Bansal