वो हॉरर फिल्म, जिसकी कहानी देख हलक में अटक जाएगी जान, सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दे रही है दस्तक

अगर आप हॉरर और खौफनाक फिल्मों के शौकीन हैं तो आज हम आपको एक फिल्म के बारे में बता रहें हैं. इस फिल्म की कहानी बेहद खौफनाक है, आइए जानते हैं ये फिल्म कब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

By: Shreya Pandey  |  Published: January 6, 2026 1:29 PM IST

वो हॉरर फिल्म, जिसकी कहानी देख हलक में अटक जाएगी जान, सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दे रही है दस्तक

साल 2025 सिनेमाई दुनिया के लिए बेहद स्पेशल रहा है. जहां एक ओर बॉलीवुड ने अपनी कहानियों से दिल जीता, वहीं हॉलीवुड ने भी दर्शकों के पसीने छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पिछले साल की सबसे बड़ी हॉरर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वेपन्स' (Weapons) अब भारतीय दर्शकों को उनके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर डराने के लिए आ रही है. थिएटर्स में तहलका मचाने के बाद, यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म की ओटीटी रिलीज और इसकी रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी के बारे में.

भारत में कब और कहां होगी रिलीज?

दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 2300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली 'वेपन्स' की ओटीटी रिलीज डेट का इंतजार अब खत्म हो गया है. यह फिल्म 8 जनवरी, 2026 को भारत में स्ट्रीम की जाएगी. 'वेपन्स' को जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज किया जा रहा है. हाल ही में प्लेटफॉर्म ने एक खौफनाक ट्रेलर शेयर कर इस बात की पुष्टि की है.

TRENDING NOW

क्या है 'वेपन्स' की खौफनाक कहानी?

फिल्म की कहानी किसी बुरे सपने जैसी है, जो एक छोटे से शहर में शुरू होती है. इस शहर की शांति तब मातम में बदल जाती है जब एक ही रात, एक ही वक्त पर एक ही स्कूल की कक्षा के 17 मासूम बच्चे रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाते हैं. बच्चों के अचानक लापता होने से पूरे शहर में दहशत फैल जाती है. शक की सुई स्कूल की टीचर 'जस्टिन' (जूलिया गार्नर) की ओर घूमती है. अपनी बेगुनाही साबित करने और बच्चों को खोजने के लिए जस्टिन एक बच्चे के माता-पिता के साथ हाथ मिलाती है. जैसे-जैसे वे सच्चाई के करीब पहुंचते हैं, उनके सामने कुछ ऐसे डरावने और खौफनाक रहस्य का पता चलता है, जो किसी की भी रूह कंपा दें. फिल्म का क्लाइमेक्स इसी कहानी पर टिका है कि क्या वे उन बच्चों को वापस ला पाएंगे?

दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन

'वेपन्स' की सफलता के पीछे इसके शानदार कलाकारों की मेहनत है। फिल्म में जोश ब्रोलिन ने मुख्य भूमिका निभाई हैं. उनके साथ जूलिया गार्नर, एल्डन एहरेनरिच और बेनेडिक्ट वोंग जैसे दिग्गज कलाकारों ने शानदार एक्टिंग की है. वहीं फिल्म का निर्देशन जैक क्रेगर (Zach Cregger) ने किया है. अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और थिएटर्स में इस मास्टरपीस को देखने से चूक गए थे, तो 8 जनवरी का दिन आपके लिए खास होने वाला है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.