Honeymoon Se Hatya: पहाड़ी से धक्का देकर मारना... नीले ड्रम में दर्दनाक मौत देना..., सीरीज का टीजर देख खड़े होंगे रोंगटे

Honeymoon Se Hatya Teaser: सीरीज 'हनीमून से हत्या' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. ये सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर दस्तक देने वाली है. आइए जानते हैं कि इसे कब से देख सकते हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: January 6, 2026 8:37 PM IST

Honeymoon Se Hatya: पहाड़ी से धक्का देकर मारना... नीले ड्रम में दर्दनाक मौत देना..., सीरीज का टीजर देख खड़े होंगे रोंगटे

साल 2025 में दो मर्डर केस काफी चर्चा में रहे हैं. एक तो उत्तर प्रदेश के मेरठ के सौरभ का और दूसरा मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी का. दरअसल, इन दोनों युवकों को उनकी पत्नियों ने मौत के घाट उतार दिया था. सौरभ और राजा रघुवंशी को बहुत दर्दनाक मौत दी गई. इन दोनों केस समेत कई अन्य हत्याकांड को लेकर एक डॉक्यू-सीरीज 'हनीमून से हत्या' (Honeymoon Se Hatya) ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 9 जनवरी से स्ट्रीम होने वाली है. फिलहाल, इस सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि सीरीज 'हनीमून से हत्या' के टीजर में क्या दिखाया गया है.

डॉक्यू-सीरीज 'हनीमून से हत्या' के टीजर पर आ रहे रिएक्शन

जी5 ने डॉक्यू-सीरीज 'हनीमून से हत्या' का जब से अनाउंसमेंट हुआ तब से ये चर्चा में बनी हुई है. अब इस सीरीज का टीजर 6 जनवरी को रिलीज किया गया है. टीजर में बताया गया है, 'महिला अगर मां है, बहन है और लक्ष्मी और सरस्वती है तो काली है काली का रूप सामने आ ही सकता है.' इसके बाद टीजर में उत्तर प्रदेश के मेरठ के सौरभ का और मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड केस के अलावा देश के अलग-अलग उन मर्डर की झलक दिखाई जाती है, जिनमें पत्नियों ने अपने पतियों की हत्या कर दी. टीजर में ये भी बताया गया है कि मीडिया और इंटरनेट पर सामने आई कहानियों से स्टोरी काफी अलग है. 'हनीमून से हत्या' में दिखाया जाएगा कि पतियों की हत्या करने वाली पत्नियों की मानसिक स्थिति क्यो होती है. डॉक्यू-सीरीज 'हनीमून से हत्या' के टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस सीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

TRENDING NOW

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 (@zee5)

राजा रघुवंशी और सौरभ हत्याकांड की हुई काफी चर्चा

बताते चलें कि मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने अपने बॉयफ्रेंड साहिल की मदद से पति सौरभ की हत्या कर दी थी. इसके बाद उसकी डेडबॉडी को नीले ड्रेस में डालकर उसमें सीमेंट भर दिया था. इस हत्याकांड के खुलासे ने देशभर में लोगों को हैरान कर दिया था. वहीं, इंदौर के राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय गए थे. यहां पर सोनम ने सुपारी देकर पति राजा रघुवंशी की हत्या करके पहाड़ियों से नीचे फेंकवा दिया था. ये घटना सुनकर लोग दंग रह गए थे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.