Hungama 2 की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन कॉमेडी राइड पर ले जाएंगे Paresh Rawal, Rajpal Yadav और Johnny Lever

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मीजान जाफरी, परेश रावल जैसे सितारों से सजी कॉमेडी फिल्म 'हंगामा 2' (Hungama 2) अगले महीने डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

WrittenBy
By: Ravi Pareek | Published: June 30, 2021 12:53 PM IST

साल 2003 में आई प्रियदर्शन की लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' (Hungama) को लोगों ने काफी पसंद किया था। बीते साल फिल्म के सीक्वल आने की खबरें सामने आईं और फिर धीरे-धीरे फिल्म की कास्ट, रिलीज डेट से जुड़ी खबरें भी आईं। इसी बीच कोरोना आ गया और फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। इसके बाद रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मेकर्स फिल्म को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। इसी साल मई के महीने में पक्का हो गया कि फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म पर ही रिलीज होगी लेकिन रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया था।

बुधवार को मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म जुलाई के महीने में ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फिल्म 23 जुलाई डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 1 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। बात फिल्म की कास्ट की करें तो इसमें शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मीजान जाफरी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, प्रणिता सुभाष जैसे स्टार्स नजर आएंगे। यह फिल्म प्रणिता की डेब्यू हिंदी फिल्म होने वाली है। इसे लेकर प्रणिता खासी एक्साइटेड हैं। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए प्रणिता ने अपना एक्साइटमेंट बयां किया। देखिए प्रणिता का पोस्ट...

पिछले साल अक्टूबर के महीने में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए हॉटस्टार ने 30 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस चुकाई है। 'हंगामा 2' में बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियनंस होने के कारण फिल्म दर्शकों के लिए एक हंसी की खुराक होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि फिल्म इसमें कितना कामयाब हो पाती है। ये तो वक्त ही बताएगा।