Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Indian Police Force Trailer: वेब सीरीज के ट्रेलर में है एक्शन-इमोशन का डोज, एक-एक सीन खड़े करेगा रोंगटे

Indian Police Force Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वेब सीरीज के एक्शन सीन लोगों काफी पसंद आ रहे हैं।

By: Abhay  |  Published: January 5, 2024 2:42 PM IST

Indian Police Force Trailer: वेब सीरीज के ट्रेलर में है एक्शन-इमोशन का डोज, एक-एक सीन खड़े करेगा रोंगटे

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' से जुड़े अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इन सब के बाद फैंस को 'इंडियन पुलिस फोर्स' के ट्रेलर का काफी लंबे समय से इंतजार था। अब मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का धांसू ट्रेलर आते ही छा गया है। वेब सीरीज के ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी एक्शन अवातर में दिखाई दिए। तो चलिए आपको बताते है कि वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के ट्रेलर में क्या-क्या खास है।

एक्शन सीन ने जीता सबका दिल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी की मच अवेटेड वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्राइम वीडियो की इस धांसू वेब सीरीज का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म के ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के कई दमदार एक्शन सीन्स देखने को मिले। साथ ही साथ ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग्स भी मौजूद है। ट्रेलर में सबका ध्यान का शिल्पा शेट्टी ने अपनी तरफ खींच लिया। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। शिल्पा शेट्टी के एक्शन सीन और दमदार अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ये ट्रेलर।

यहां देखें इंडियन पुलिस फोर्स का ट्रेलर

ट्विटर पर यूजर्स ने लुटाया प्यार

सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के ट्रेलर ने आते ही ट्विटर पर धमाल मचा दिया है। वेब सीरीज के इस ट्रेलर को लेकर ट्विटर पर ट्रेंड चलाया जा रहा है। इंडियन पुलिस फोर्स' के ट्रेलर की ट्विटर पर खूब तारीफ हो रही है। कोई एक्शन सीन पर दिल हार बैठा, तो किसी का ध्यान डायलॉग्स ने अपनी तरफ खींच लिया। 'इंडियन पुलिस फोर्स' के ट्रेलर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


About the Author

Abhay