Jaane Jaan Trailer Release: बॉलीवुड के कई स्टार्स ओटीटी पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। लेकिन फैंस को कभी कई बड़े स्टार्स के ओटीटी डेब्यू का इंतजार है। इसी बीच करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने फिल्म 'जाने जान (Jaane Jaan)' से ओटीटी डेब्यू की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ-साथ विजय वर्मा (Vijay Varma) और जयदीप अहलावत भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। करीना कपूर की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसी बीच करीना कपूर की पहली ओटीटी फिल्म 'जाने जान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के इस ट्रेलर में आपको सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है।
सस्पेंस और थ्रिलर से भरा है 'जाने जान' का ट्रेलर
करीना कपूर की पहली ओटीटी फिल्म 'जाने जान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस ट्रेलर में करीना कपूर के साथ-साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी अपनी एक्टिंग का दम खम दिखाते हुए नजर आए। करीना कपूर फिल्म के इस ट्रेलर में अपने एकदम नए अवतार में दिखाई दीं। करीना कपूर इस फिल्म में 'माया' का किरदार निभाने वाली हैं। तो वहीं जयदीप अहलावत नरेन और विजय वर्मा करण के किरदार में नजर आएंगें। फिल्म में करीना कपूर एक कत्ल को छुपाने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाती हुई दिखाई देंगी। फिल्म के ट्रेलर में आपको सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर देखने को मिलने वाला है। तो चलिए अब बिना देर किए देखते है नेटफ्लिक्स की फिल्म 'जाने जान' का ट्रेलर।
यहां देखें फिल्म 'जाने जान' का ट्रेलर
कब रिलीज होगी करीना कपूर की फिल्म
'जाने जान' के ट्रेलर को देखने के बाद अब फैंस करीना कपूर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर के बाद अब लोगों को फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है। आपको बता दें करीना कपूर की ये डेब्यू ओटीटी फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। करीना कपूर की फिल्म 'जाने जान' के ट्रेलर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates