करण जौहर इंडियन फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं. इन्होंने कई फिल्में बनाई है. फिल्मों के साथ ही ये रियलिटी शो और चैट शो भी होस्ट करते हैं. करण जौहर का एक नया रियलिटी शो इसी साल शुरू हुआ. इस शो को करण ने ही होस्ट भी किया था. हम जिस शो की बात कर रहें हैं उसका नाम द ट्रेटर्स है. यह ओटीटी पर शुरू हुआ था. इस शो का पहला सीजन लोगों को बहुत पसंद आया. इस शो में तमाम टीवी एक्टर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मौजूद थे. फाइनल के साथ अब ये सीजन खत्म हो चुका है. इस शो के विनर्स का नाम सामने आ चुका है. इन दो हसीनाओं ने इस शो के जीत का ताज अपने सिर पर पहना है. जीत के साथ ही इन्हें ट्रॉफी और प्राइज मनी दो गई है.
क्या थी द ट्रेटर्स की कहानी?
द ट्रेटर्स शो में उर्फी जावेद, अपूर्वा मुखीजा, हर्ष गुजराल, निकिता लूथर जैसे दिग्गज कलाकारों ने हिस्सा लिया था. इस शो के शुरू होने के साथ ही उर्फी जावेद को मजबूत कंटेस्टेंट बताया जा रहा था. उर्फी ने इस शो से बहुत सुर्खियां बटोरी हैं. यह शो 12 जून को शुरू हुआ था. इसमें टोटल 20 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था. यह शो हर शुक्रवार को 8 बजे आता था. अब 3 जुलाई को इस शो का फाइनल हुआ. इसमें उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने गद्दारों की पहचान की और इस सीजन की विनर बन गईं. शो के फाइनल एपिसोड में उर्फी और निकिता ने गद्दारों को हरा कर इस शो का ताज अपने नाम कर लिया.
विनर को मिली कितनी प्राइज मनी?
उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने खुद को धोखेबाजी से बचा कर ये जीत अपने नाम पर दर्ज किया है. लोग अब इसके दूसरे सीजन की चर्चा भी कर रहें हैं. इस शो में जीतने वाले स्टार्स को क्या दिया जाता है अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं. इसमें विनर्स को ट्रॉफी के साथ ही एक मनी प्राइज भी दिया जाता है. इसमें दोनों विनर्स को 1 करोड़ मनी प्राइज दिया गया. यह शो अमेजन प्राइम पर आया था. अब इसके दूसरे सीजन का फैंस को बहुत बेसब्री से इंतजार है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates