Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Kareena Kapoor OTT Debut: इस फिल्म के साथ करीना कपूर करेंगी ओटीटी डेब्यू, जानें किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी मूवी

Kareena Kapoor OTT Debut: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के बाद अब करीना कपूर भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही है। करीना अपनी नई फिल्म को लेकर जल्द ही अपने फैंस के बीच आ जाएंगी।

By: Abhay  |  Published: March 16, 2022 10:32 AM IST

Kareena Kapoor OTT Debut: इस फिल्म के साथ करीना कपूर करेंगी ओटीटी डेब्यू, जानें किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी मूवी

Kareena Kapoor To Debut on Netflix: बॉलीवुड से कई स्टार बड़े पर्दें पर कमाल दिखाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। अजय देवगन से लेकर कई स्टार इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर चुके है। इसी कड़ी में अब नया नाम एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का नाम भी जुड़ गया है। करीना भी जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। आपको बता दें की करीना से पहले भी कई बॉलीवुड स्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखा चुके है। अभी हाल ही में आई अजय देवगन की वेबसीरीज – रुद्र – द एड ऑफ डार्कनेस को लोगों ने खूब पसंद किया था।

किस पर अधारित है फिल्म

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करेंगी। इस फिल्म की कहानी जापानी राइटर केगो हिगाशिनो की किताब पर आधारित फिल्म द डिवोशन ऑफ सस्पेक्स एक्स (The Devotion of Suspect X) पर आधारित होगी। इस फिल्म मे करीना के साथ-साथ एक्टर जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और विजय वर्मा भी नजर आएंगे। इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट करेंगे। इस बात की जानकारी करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर के दी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने एक कैप्शन भी लिखा है। तो चलिए पहले वीडियो देखते है।

कब और कहां रिलीज होगी करीना की फिल्म

करीना कपूर की जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इसकी रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई खबर सामने नहीं आई है। इंस्टाग्राम पर करीना ने अपनी इस फिल्म के बारे में बातते हुए कहा, 'यह फिल्म एक वैश्विक बेस्टसेलर का स्क्रीन अडैप्शन है। इसके बहुत सारे पहलू हैं जिसमें मर्डर, मिस्ट्री, थ्रिल और कई चीजें शामिल हैं।' करीना ने कहा कि वो इस फिल्म पर काम शुरू करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।


About the Author

Abhay