Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

KWK 8: कार्तिक आर्यन को डेट कर जाह्नवी कपूर को हुआ अफसोस! कहा- 'कभी किसी एक्टर को...'

Janhvi Kapoor on Dating Actor: जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8’ में किसी एक्टर को डेट न करने की पीछे की असली वजह बताई है।

By: Abhay  |  Published: January 4, 2024 3:03 PM IST

KWK 8: कार्तिक आर्यन को डेट कर जाह्नवी कपूर को हुआ अफसोस! कहा- 'कभी किसी एक्टर को...'

करण जौहर अपनी फिल्मों के साथ-साथ शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। करण जौहर के इस शो का 8वां सीजन आ चुका हैं। 8वें में अब तक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह समेत कई बड़े स्टार्स पहुंच चुके हैं। अभी हाल ही में इस शो में बतौर गेस्ट बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ नजर आई थीं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने शो के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए साथ ही साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा की। जाह्नवी कपूर ने शो में कार्तिक अपने रूमर्ड बायफ्रेंड आर्यन खान संग हुए ब्रेकअप पर भी चुप्पी तोड़ी। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक ऐसी बात बोली जिसने सबको हैरान कर दिया।

'एक्टर को कभी डेट नहीं करना चाहती'

खबरों के मुताबिक जाह्नवी कपूर काफी लंबे समय से शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। शिखर पहाड़िया और एक्ट्रेस अक्सर कई इवेंट में साथ नजर भी आते हैं। करण जौहर ने जाह्नवी कपूर की लव लाइफ को लेकर सवाल किए। जनसत्ता के मुताबिक करण जौहर ने पूछा कि पहले आप शिखर पहाड़िया को डेट फिर बीच में आप किसी को डेट करने लगी थी। जाह्नवी कपूर ने इस बात को कबूला। और साथ ही साथ कहा कि वो कभी किसी एक्टर को डेट नहीं करना चाहती हैं। आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर का नाम शिखर पहाड़िया के अलावा एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ भी जुड़ा था। जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन की गोवा वेकेशन की फोटो भी सामने आई थी। लेकिन इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और ब्रकअप हो गया है। जाह्नवी कपूर करण के शो में एक्टर को डेट न करने की वजह भी बताई है। जाह्नवी कपूर ने कहा कि 'एक्टर को डेट करने के समय अजीब हो जाता है, एक कंपटीशन की भवना भी आ जाती है।'

जाह्नवी कपूर ने शो के दौरान लिया था शिखर पहाड़िया का नाम

जाह्नवी कपूर ने शो के दौरान अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का भी नाम लिया था। जिसके बाद जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के अफेयर को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई थी। जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


About the Author

Abhay