Koffee With Karan Season 7: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर और चैट शो के होस्ट करण जौहर 'कॉफी विद करण का सीजन 7' के साथ दमदार वापसी करने को तैयार है। करण के शो से जुड़ी रोज नई खबरे सामने आ रही है। करण के इस शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आपको बता दें कि करण जौहर के शो से पहले कुछ ऐसे खुलासे हो चुके है, जो लोगों को हैरान कर चुके है। अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस शो की गेस्ट लिस्ट में दो ऐसे नाम सामने आए है, जिन्हें फैंस कई सालों से साथ देखना चाहते थे। तो चलिए जानते है इन दोनों नए गेस्ट के बारे में Also Read - सामंथा से लेकर काजल अग्रवाल तक, बिकिनी बेब्स हैं साउथ की ये बालाएं, तस्वीरें देख फैंस भरते हैं ठंडी आह
शो में इस एक्टर के साथ आएंगी सामंथा
साउथ के कई सारे स्टार्स इस बार करण जौहर 'कॉफी विद करण' शो में आने वाले है। इसी लिस्ट में एक नया नाम सामंथा रुथ प्रभु का भी जुड़ गया है। सामंथा रुथ प्रभु जब नागा चैतन्य से अलग हुई है, तब से चर्चा में बनी हुई है। उनकी पीआर टीम पर नाम अभी हाल में नागा चैतन्य की अफेयर की अफवाहों को वायरल करने का आरोप लगाया गया था। जिसका उन्होंने जोरदार जवाब दिया था। सामंथा रुथ प्रभु शो में आ रही है इस से बड़ी बात ये है कि वो बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार के साथ शो में आने वाली है। जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। अक्षय कुमार और सामंथा का साथ आने की खबर ने फैंस को दिल खुश कर दिया है। इस में दोनों साथ में कई राज खुलने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सामंथा करण के शो में पहली बार आने वाली हैं। Also Read - आइटम सॉन्ग में एक ठुमका लगाने के करोड़ों चार्ज करती हैं ये हसीनाएं, मेकर्स को कर देती हैं कंगाल
सुष्मिता-ऐश्वर्या भी आएंगी साथ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय भी करण के शो में साथ में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार होगा जब दोनों साथ में करण के शो में आएंगी। इन दोनों खबरे के सामने आने के बाद फैंस सब अब शो के आने का इंतजार कर रहे है। Also Read - Entertainment News Of The Day: आलिया ने 'जुग जुग जियो' का किया रिव्यू, रणबीर की 'शमशेरा' का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।
- ByAbhay
-
- | Updated: June 23, 2022 10:20 AM IST