बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' (Darlings) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर रोज नए अपडेट सामने आ रहे है। आलिया इस फिल्म का इन दिनों जमकर प्रमोशन भी करती हुई नजर आ रही है। आलिया भट्ट की ये फिल्म इसी महीने ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसी बीच अब आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' का नया गाना रिलीज हो गया है। जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे है। तो चलिए जानते है, आलिया भट्ट के इस नए गाने में क्या खास है।
'डार्लिंग्स' का नया गाना हुआ रिलीज
विजय वर्मा और आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। आलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' को लेकर नया अपडेट ये है कि इस फिल्म का नया रिलीज हो गया है। जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस गाने का अभी हाल ही में एक टीजर भी सामने आया था। 'डार्लिंग्स' का ये गाना अपने टीजर से भी ज्यादा दमदार नजर आ रहा है। गाने का नाम 'ला इलाज' है। इस गाने में आलिया भट्ट का एक प्यारा सा लुक नजर आ रहा है, जो लोगों को उनका दीवाना बना रहा है। इन गाने की आलिया भट्ट ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा ये मेरे लिए परफेक्ट सॉन्ग है। इस गाने के रिलीज होने के बाद फैंस इसे खूब शेयर कर रहे है। तो चलिए बिना देरी किए देखते है आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' का ये नया गाना जो इस समय हर जगह छाया हुआ है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आलिया भट्ट, शेफाली शाह और विजय वर्मा की लीड रोल वाली फिल्म 'डार्लिंग्स' इसी महीने यानी 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। आलिया की इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates