Lock Upp 2 Winner: बड़े-बड़े धुरंधरों को मात देकर श्रेया कालरा ने 'लॉक अप 2' की ट्रॉफी की अपने नाम, हाथ लगी करोड़ों की प्राइज मनी

Lock Upp 2 Winner: फराह खान और रितेश देशमुख के होस्ट किए गए रियलिटी शो 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा बनी हैं और ट्रॉफी के साथ-साथ एक्ट्रेस के हाथ भारी-भरकम प्राइज मनी भी लगी है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: August 5, 2026 11:50 PM IST

Lock Upp 2 Winner: कई हफ्तों तक चले जबरदस्त टास्क, ड्रामा और मुकाबलों के बाद आखिरकार 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) को अपना विनर मिल गया है. फराह खान (Farah Khan) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के होस्ट किए गए इस रियलिटी शो 'लॉक अप : सच या सजा' के सलाखों, कड़े नियमों और बड़े-बड़े धुरंधरों की चालों को मात देते हुए, जिस नाम ने बाजी मारी है, उसने सबको हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे कि, शो की विनर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) बनेंगी, लेकिन उन्हें भी मात देकर अपने बेबाक अंदाज और तेज दिमाग के लिए पहचानी जाने वाली श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने ये खिताब अपने नाम कर लिया है. ट्रॉफी के साथ-साथ एक्ट्रेस के हाथ भारी-भरकम प्राइज मनी भी लगी है.

Shreya Kalra के हाथ कितने की प्राइज मनी लगी?

आपको बता दें कि, 'लॉक अप 2' के मेकर्स की हर मुश्किल चुनौती और कंटेस्टेंट्स के पैंतरे पस्त करते हुए श्रेया ने न सिर्फ चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, बल्कि उनके हाथ 1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम प्राइज मनी भी लगी है. जैसे ही उनके विनर बनने का ऐलान हुआ, सोशल मीडिया पर फैंस की बधाइयों का तांता लग गया. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'श्रेया इस जीत की पूरी हकदार थीं. उन्होंने पूरे शो को अपने दम पर संभाला.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'यह पूरी तरह डिजर्विंग जीत है.' एक और फैन ने कहा, 'मेरी नजर में इस जीत की सबसे बड़ी हकदार श्रेया ही थीं.'

विनर अनाउंसमेंट के बाद क्या बोले फराह-रितेश?

ट्रॉफी मिलने के बाद फराह खान और रितेश देशमुख ने श्रेया को जीत की बधाई दी. इस दौरान भावुक हुईं श्रेया कालरा ने कहा, 'मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा, यह पल किसी सपने जैसा है.' इसके बाद उन्होंने अपनी साथी कंटेस्टेंट और दोस्त शिल्पा शिंदे को गले लगा लिया.

कैसे चुना गया विनर?

मालूम हो कि शो के विनर का फैसला 25 सदस्यों की ज्यूरी ने किया, जिसमें मीडिया से जुड़े लोग, शो के पूर्व कंटेस्टेंट्स और एलिमिनेट हो चुके सदस्य शामिल थे. फिल्म विंडो की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेया कालरा को 18 ज्यूरी मेंबर्स और 5 पूर्व कंटेस्टेंट्स का समर्थन मिला. यानी उन्हें कुल 23 वोट मिले. वहीं शिवांगी जोशी को करीब 14-15 वोट मिले, जबकि योगेश रावत को मीडिया ज्यूरी से सिर्फ 2 वोट ही मिले. इसी के साथ योगेश तीसरे स्थान पर रहे और फाइनल मुकाबला श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच हुआ.

आखिरी राउंड में शो के बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी टॉप-2 फाइनलिस्ट श्रेया और शिवांगी के लिए वोट किए. वोटिंग के बाद रितेश देशमुख ने बताया कि विनर और रनर-अप के बीच 7 वोटों का अंतर था. इसके बाद फराह खान और रितेश देशमुख ने श्रेया कालरा को सबसे ज्यादा वोट मिलने के साथ 'लॉक अप 2' का विजेता घोषित कर दिया. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…