Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Lust Stories 2: नीना गुप्ता ने एक डायलॉग से लूटी महफिल, रिलीज हुआ लस्ट स्टोरीज 2 का टीजर

Lust Stories 2 Teaser: नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज लस्ट स्टोरीज का दूसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसमें काजोल, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

By: kumar sarash  |  Published: June 6, 2023 2:50 PM IST

Lust Stories 2: नीना गुप्ता ने एक डायलॉग से लूटी महफिल, रिलीज हुआ लस्ट स्टोरीज 2 का टीजर

Lust Stories 2: नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज लस्ट स्टोरीज तो आप सभी को याद ही होगी। इसमें कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, संजय कपूर जैसे सितारे नजर आए थे। लस्ट स्टोरीज के बाद अब इसका दूसरा भाग जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। इसमें अमृता सुभाष, अंगद बेदी, काजोल, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा शोम और विजय वर्मा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। इस बीच लस्ट स्टोरीज 2 का टीजर आउट हो गया है, जिसे देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

लस्ट स्टोरीज 2 का टीजर हुआ रिलीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज का टीजर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस टीजर की शुरुआत में काजोल, तमन्ना भाटिया और मृणाल ठाकुर के साथ बाकी स्टार कास्ट नजर आ रहे है। इसके बाद नीना गुप्ता सामने आती है। नीना कहती है कि गाड़ी खरीदने से पहले जब टेस्ट ड्राइव करते हैं, तो फिर शादी करने से पहले 'टेस्ट ड्राइव' क्यों नहीं। नीना का ये अंदाज देख सभी लोग इस सीरीज के लिए उत्साहित हो गए हैं। इसके अलावा लोग विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को साथ देखने के लिए लोग बेकरार है।

यहां देखें लस्ट स्टोरीज 2 का टीजर:

इस दिन रिलीज होगी लस्ट स्टोरीज 2

बताते चलें कि पहले की तरह ही लस्ट स्टोरीज 2 में चार अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। जिसका निर्देशन बॉलीवुड के चार मशहूर और दिग्गज डायरेक्टर कर रहे हैं। इस लिस्ट में अमित रविंद्रनाथ शर्मा, आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा और सुजॉय घोष का नाम शामिल है। मालूम हो कि लस्ट स्टोरीज 2 नेटफ्लिक्स पर 29 जून को रिलीज होने वाला है। ओटीटी लवर्स को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। मालूम ह कि इसमें विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया पर सभी की नजरें टिकी होंगी क्योंकि लोगों का मानना है कि रियल लाइफ में भी दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।


About the Author

Kumar Sarash