Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

मलाइका और अमृता 'अरोड़ा सिस्टर्स' में साथ आएंगी नजर, शो में खुलेगा जिंदगी से जुड़ा सच

Malaika And Amrita In Arora Sister: मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हॉटस्टार के शो 'अरोड़ा सिस्टर्स' के लिए एक-साथ आने वाली हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाले इस शो में दोनों बहनें अपनी जिंदगी से जुड़े राज खोलेंगी।

By: Pratibha Gaur  |  Published: September 17, 2022 4:23 PM IST

मलाइका और अमृता 'अरोड़ा सिस्टर्स' में साथ आएंगी नजर, शो में खुलेगा जिंदगी से जुड़ा सच

Malaika And Amrita In Arora Sister: इंडस्ट्री की 'अरोड़ा सिस्टर्स (Arora Sisters)' यानी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट होती हैं। दोनों ही बहनों में बहुत प्यार है और हर पार्टी या फिर वेकेशन में दोनों साथ नजर आ जाती हैं। अब बॉलीवुड की यह दोनों बहनें एक वेब सीरीज के लिए साथ आने वाली हैं। ओटीटी पर रिलीज होने वाले इस शो का नाम होगा 'अरोड़ा सिस्टर्स।' इस शो में मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े भी कई बड़े राज खोलेंगी।

हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा 'अरोड़ा सिस्टर्स'

मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा का यह शो 'अरोड़ा सिस्टर्स' हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। शो में दोनों बहनें अपनी जिंदगी के एक्सपीरियंस को बारे में बात करती नजर आएंगी। इसके अलावा मलाइका और अमृता अपनी लव लाइफ के साथ-साथ दोस्तों से जुड़े राज भी खोलेंगी। 'अरोड़ा सिस्टर्स' की अनाउंसमेंट के साथ ही फैन्स इस बात को लेकर एक्साइटिड हैं की आखिरकार उन्हें पता चल पाएगा की असल जिंदगी में अर्जुन कूपर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता कैसा है?

Guts में भी नजर आएंगी मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा

'अरोड़ा सिस्टर्स' के अलावा मलाइका और अमृता नेटफ्लिक्स के शो 'गट्स' में भी नजर आएंगी। इस शो में केवल मलाइका और अमृता ही नहीं बल्कि करीना कपूर, नताशा पूनावाला और करिश्मा कपूर भी नजर आएंगी। बॉलीवुड की ये बेस्ट फ्रेंड्स इस शो में अपनी जिंदगी से जुड़े राज खोलेंगी। बता दें कि यह पांचों काफी लंबे समय से दोस्त हैं और अक्सर यह गर्ल गैंग साथ में समय बिताती नजर आ जाती है। यह शो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा।

48 की मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के साथ-साथ अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। मलाइका और अर्जुन कई सालों से साथ हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करते नजर आ जाते हैं। हालांकि शादी को लेकर अभी दोनों ने चुप्पी साध रखी है।