अमेजन प्राइम वीडियो की अपकमिंग वेब सीरीज 'मिर्जापुर' सीजन 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वेब सीरीज का ट्रेलर 6 अक्टूबर को दर्शकों के सामने होगा, जिसकी दीवानगी सोशल मीडिया पर अभी से देखी जा सकती है। 'मिर्जापुर 2' को लेकर दर्शकों में उत्पन्न हुई दीवानगी इस कदर है कि मेकर्स को ट्रेलर रिलीज करने से कुछ घंटे पहले सीरीज का नया पोस्टर रिलीज करना पड़ा है। इस पोस्टर में 'मिर्जापुर' सीजन 2 के चारों मुख्य किरदार नजर आ रहे हैं।
पोस्टर में मुन्ना त्रिपाठी उर्फ दिव्येंदु शर्मा अपने पिता कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी के पीछे खड़े होकर गोलू उर्फ श्वेता त्रिपाठी और गुड्डू भैया उर्फ अली फजल के ऊपर बंदूक से निशाना लगाते दिख रहे हैं। 'मिर्जापुर' सीजन 2 के पोस्टर की सबसे खास बात यह है कि इसमें मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और गोलू तीनों हाथों में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं जबकि कालीन भैया हमेशा की तरह शांत चेहरे के साथ गंभीर संदेश देते दिख रहे हैं।
Note kar lijiye, kal theek 1 baje, हम aur भौकाल aa rahe hai ?#Mirzapur2@YehHaiMirzapur @PrimeVideoIN @TripathiiPankaj @alifazal9 @divyenndu @battatawada @RasikaDugal @HarshitaGaur12 @mrvijayvarma @FarOutAkhtar @ritesh_sid @PuneetKrishna @gurmmeet @MihirBDesai @vineetkrishna01 pic.twitter.com/LbaieJXNt0
— Excel Entertainment (@excelmovies) October 5, 2020
मिर्जापुर की गद्दी के लिए होगी जंग:
'मिर्जापुर' सीजन 2 में दर्शकों को मिर्जापुर की गद्दी की जंग देखने को मिलेगी। पिछले सीजन में मुन्ना त्रिपाठी ने गुड्डू भैया से उसका प्यार और भाई दोनों छीन लिए हैं, जिसका बदला वो इस सीजन में लेंगे। हालांकि गुड्डू भैया के सामने कालीन भैया चट्टान की तरह खड़े रहेंगे, जो अपने बेटे मुन्ना त्रिपाठी के गले तक गुड्डू के हाथ पहुंचने से रोकेंगे। कालीन भैया इस काम में कितने सफल हो पाएंगे, यह 'मिर्जापुर' सीजन 2 में देखने को मिलेगा।
गुड्डू भैया को मिलेगा गोलू का साथ:
जैसा कि हम सभी ने मिर्जापुर के पहले सीजन में देखा है कि मुन्ना भैया ने बबलू (विक्रांत मैसी) को मार दिया है। बबलू अपने बड़े भाई गुड्डू को राह दिखाता था लेकिन अब वो जिंदा नहीं है। उसकी जगह गोलू (श्वेता त्रिपाठी) लेगी, जो बबलू से प्यार करती थी। अब वो ही बबलू की जगह गुड्डू को राह दिखाएगी, जिस पर चलकर गुड्डू भैया, कालीन भैया और उनके बेटे मुन्ना त्रिपाठी की लंका में आग लगाएंगे।