Film Flight released on Amazon Primve Video: बड़ी स्क्रीन पर धमाका करने के बाद कलाकार मोहित चड्ढा (Mohit Chadda) की एक्सपेरिमेंटल मूवी 'फ्लाइट' अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर भी रिलीज हो गई है। मोहित चड्ढा की 'फ्लाइट' (Flight) कुछ महीनों पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे क्रिटीक्स और दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पांस दिया था। कोरोना वायरस महामारी की वजह से यह फिल्म सभी दर्शक नहीं देख पाए थे, जिस कारण वो थोड़े निराश थे। ऐसे दर्शक अब अमेजन प्राइम वीडियो पर फैमिली के साथ फ्लाइट का लुत्फ घर बैठे उठा सकते हैं।
क्या है फिल्म फ्लाइट में खास:
फिल्म 'फ्लाइट' की कहानी एक प्लेन में फंसे व्यक्ति की है, जिसे उसके ही परिवारवाले मिलकर मारना चाहते हैं। फिल्म में मुख्य किरदार मोहित चड्ढा ने निभाया है, जिनकी अदाकारी की काफी तारीफ हो रही है। डायरेक्टर सूरज जोशी द्वारा निर्देशित 'फ्लाइट' लगातार दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहती है। सूरज जोशी ने जिस तरह से दर्शकों को लगातार बांधे रखा, उसके लिए उनकी तारीफ होनी चाहिए।
जल्द रिलीज होगा दूसरा पार्ट
फिल्म 'फ्लाइट' का पहला भाग काफी सफल रहा। फिल्म को दर्शकों ने जिस तरह का रिस्पांस दिया है, उसे देखते हुए मेकर्स इसका अगला भाग बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने पहले भाग के अंत में दर्शकों को इशारा दिया है कि वो इसका दूसरा भाग जरूर रिलीज करेंगे। तब से ही मोहित चड्ढा के फैंस 'फ्लाइट 2' के इंतजार में हैं।
बुक माई शो पर भी देख सकते हैं फ्लाइट
मोहित चड्ढा स्टारर 'फ्लाइट' को दर्शक बुक माई शो पर भी आराम से देख सकते हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर कदम रखने से पहले यह फिल्म बुक माई शो पर पर भी रिलीज हुई थी। फिल्म 'फ्लाइट' की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे मेकर्स काफी खुश हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates