मरा नहीं है मुन्ना त्रिपाठी, मिर्जापुर के तीसरे सीजन में ऐसे करेगा वापसी? जानिए दिव्येंदु शर्मा ने क्या कहा

मिर्जापुर के दूसरे सीजन में मुन्ना त्रिपाठी की 'मौत' हो जाती है। फैंस तीसरे सीजन में भी मुन्ना को देखना चाहते हैं और इस बारे में खुद मुन्ना ने क्या कहा, यहां पढ़िए

WrittenBy
By: Ravi Pareek | Published: November 5, 2020 4:15 PM IST

23 अक्टूबर को लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का दूसरा सीजन रिलीज किया गया। इसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। इस सीजन में भी मुन्ना त्रिपाठी के रोल को सबसे अधिक पसंद किया गया। हालांकि दूसरे सीजन के आखिरी एपिसोड में मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु शर्मा) को गोलू गुप्ता (श्वेता त्रिपाठी) गोली मार देती है और इस तरह से लोगों को लगता है कि तीसरे सीजन में मुन्ना त्रिपाठी नहीं दिखेंगे।

View this post on Instagram

Arrreeyyyyy itnaaaa pyaarrrr de rahe ho!!!! Thank you ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ Poori MIRZAPUR फ़ैमिली ki taraf se dhanyawaad ?? Sunne mein aa raha hai record-vecord todd daaley.. sach hai kya??!!! Batao be- @primevideoin @excelmovies @yehhaimirzapur #MunnaOnlyWantsLove ❤️

A post shared by Divyendu V Sharmaa (@divyenndu) on

इस बारे में खुद दिव्येंदु शर्मा ने बताया कि फैंस तीसरे सीजन में भी मुन्ना को देखना चाहते हैं और वे मुन्ना को जिंदा होने की अलग-अलग थ्योरी बता रहे हैं। ऐसी ही एक थ्योरी सबसे अनोखी है। इसी बारे में मुन्ना ने बॉलीवुड हंगामा से बात की। मुन्ना ने बताया कि एक फैन ने मुन्ना को जिंदा करने की सबसे हटके थ्योरी दी है।

View this post on Instagram

1 Million thanks ❤️ फ़ैमिली हैं आप लोग हमारी ।

A post shared by Divyendu V Sharmaa (@divyenndu) on


फैन ने बताया कि दूसरे सीजन में मुन्ना खुद को अमर कहता है। दुनिया में केवल 2 पर्सेंट लोग ऐसे होते हैं जिनका दिल दाईं ओर होता है। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आखिरी एपिसोड में गोलू की गोली मुन्ना के बाईं ओर लगी थी। ना कि दाईं ओर। अगर मुन्ना अगर है तो मुन्ना का दिल दाईं ओर होगा और इस तरह से वह बच सकता है।

फैन की थ्योरी लोगों को भी काफी पसंद आई। हो सकता है कि मेकर्स इसी तरह से तीसरे सीजन में भी मुन्ना त्रिपाठी की वापसी करवा दें। आपकी इस थ्योरी पर क्या राय है और आपको सीरीज का दूसरा सीजन कैसा लगा? कमेंट करके बताइए...