Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Must Watch 5 OTT Release Movies: अगर अभी तक नहीं देखी, तो देख डालिए 'डार्लिंग्स', 'गुड लक जैरी' और 'विक्रम' जैसी 5 धांसू फिल्में

Must Watch 5 OTT Release Movies: ओटीटी की दुनिया में हाल ही में कई शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। अगर वक्त की कमी की वजह से अभी तक आप इन फिल्मों को नहीं देख पाए हैं तो वक्त निकालते ही इस महीने 'डार्लिंग्स', 'गुड लक जैरी' और 'विक्रम' जैसी ये 5 फिल्में देख सकते हैं। यहां देखें लिस्ट।

By: Shivani Bansal  |  Published: August 7, 2022 5:13 PM IST

Must Watch 5 OTT Release Movies: अगर अभी तक नहीं देखी, तो देख डालिए 'डार्लिंग्स', 'गुड लक जैरी' और 'विक्रम' जैसी 5 धांसू फिल्में

Must Watch 5 OTT Release Movies: सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी की दुनिया में भी कई शानदार फिल्में हाल ही में रिलीज हुई हैं। अगर वक्त की कमी की वजह से अभी तक आप इन फिल्मों को देख नहीं पाए हैं तो हमारी राय है कि वक्त निकाल कर मौका मिलते ही ये 5 फिल्में आप देख सकते हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर हालिया रिलीज फिल्म डार्लिंग्स (Darlings) से लेकर कमल हासन (Kamal Haasan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म विक्रम (Vikram) समेत, इन 5 फिल्मों को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सुकून से देख सकेंगे। तो यहां देखिए बॉलीवुड लाइफ की इन 5 रिकमंडेड फिल्मों की लिस्ट, जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

विक्रम (Vikram)
कहां देखें: डिज्नी प्लस हॉट स्टार (Disney Plus Hotstar)

कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल स्टारर तमिल निर्देशक लोकेश कनगराज की ये फिल्म हमारी इस लिस्ट में सबसे टॉप पर है। ये एक जबरदस्त क्राइम बेस्ड एक्शन ड्रामा फिल्म है। जो फिल्म देखने के बाद भी आपके जहन से नहीं उतरने वाली है। फिल्म पहले ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। हिंदी में आप इसे

डार्लिंग्स (Darlings)
कहां देखें: नेटफ्लिक्स (Netflix)


आलिया भट्ट और दिल्ली क्राइम फेम एक्ट्रेस शेफाली शाह की हालिया रिलीज हुई फिल्म डार्लिंग्स आपको जरूर देखनी चाहिए। ये फिल्म 5 अगस्त के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी घरेलू हिंसा पर बेस्ड है। जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं। हालांकि घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी ये डॉर्क कॉमेडी फिल्म अपने कंटेट की वजह से ट्रोलिंग का भी शिकार हुई है। ये ट्रोलिंग कितनी सही है और कितनी गलत, इसका फैसला आप फिल्म को देखने के बाद खुद ले सकेंगे।

रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट (Rocketry: The Nambi Effect)
कहां देखें: जी5 (Zee5)

एयरोस्पेस इंजीनियर नांबी नारायण की कहानी पर्दे पर दिखाती एक्टर आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट हमारी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। जिसे हर भारतीय को जरूर देखना चाहिए। फिल्म को दर्शकों से भले ही थियेटर पर खास रिस्पॉन्स न मिला हो। मगर ये फिल्म क्रिटिक्स समेत कई बुद्धिजीवियों को बहुत पंसद आई है। इस फिल्म को आप हिंदी में जी5 पर देख सकते हैं।

जुग जुग जियो (Jugjugg Jeeyo)
कहां देखें: डिज्नी प्लस हॉट स्टार (Disney Plus Hotstar)


मजेदार हल्की-फुल्की कॉमेडी देखने की चाह है तो थियेटर्स में हंगामा मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म जुग जुग जियो आप देख सकते हैं। वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर इस फैमिली ड्रामा फिल्म को आप परिवार के साथ बैठकर मजे से देख सकते हैं।

गुड लक जैरी (Good Luck Jerry)
कहां देखें: डिज्नी प्लस हॉट स्टार (Disney Plus Hotstar)


इसके अलावा अभी कुछ दिनों पहले ही डायरेक्ट ओटीटी रिलीज हुई अदाकारा जाह्नवी कपूर की फिल्म गुड लक जैरी भी काफी तारीफें बटोर रही हैं। ड्रग्स जैसे गंभीर मुद्दे के ईर्दगिर्द बुनी इस फिल्म को मजेदार कॉमेडी के साथ पेश किया गया है।


About the Author

Shivani Bansal