IMDb पर 8.5 रेटिंग वाली इस सीरीज ने जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड, सस्पेंस और थ्रिलर देख कांप जाएगी रूह, सिर्फ 4 एपिसोड...

वेब सीरीज के क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है. लोग ओटीटी प्लेटफार्म पर घर बैठे आराम से सीरीज का मजा लेते हैं. अगर आप भी बेस्ट सीरीज की तलाश कर रहें हैं तो आपको ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए.

By: Shreya Pandey  |  Published: May 30, 2025 5:59 PM IST

IMDb पर 8.5 रेटिंग वाली इस सीरीज ने जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड, सस्पेंस और थ्रिलर देख कांप जाएगी रूह, सिर्फ 4 एपिसोड...

ओटीटी प्लेटफार्म के आने के बाद से लोगों में वेब सीरीज का क्रेज बहुत बढ़ गया. लोग अब एकदम आराम से घर बैठे ओटीटी पर सीरीज और फिल्मों को इंजॉय करते हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहें हैं, जिनकी कहानी आपको बेहद पसंद आएगी. इस सीरीज को IMDb पर भी शानदार रेटिंग मिला हुआ है. इसकी जबरदस्त कहानी आपके होश उड़ा देंगे. इन सीरीज को अवार्ड भी मिल चुका है. इस सीरीज को आप तुरंत अपने वॉच लिस्ट में शामिल कर लें. यह सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित है. यह साल 2024 में रिलीज हुई थी.

हम जिस सीरीज की बात कर रहें हैं उसका नाम "द रेलवे मेन" है. इस सीरीज में बाबिल खान, आर माधवन, केके मेनन, मंदिरा बेदी सहित कई और कलाकार शामिल हैं. यह सीरीज सिर्फ 4 एपिसोड वाला है. इसकी कहानी बेहद जबरदस्त है. इसे शिव रवैल ने निर्देशित किया है. सीरीज में साल 1984 की कहानी को दिखाया गया है. साल 1984 में भोपाल में मिथेन गैस का विस्फोट हो गया था. इस वजह से वहां के लोग जल मर गए थे. वहां के हालात बेहद खराब हो गए थे. सीरीज में दिखाया जाता है कि उस वक्त वहां मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने किस तरह से लोगों की जान बचाई थी.

TRENDING NOW

2024 में रिलीज इस सीरीज को फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में इसे बेस्ट वेब सीरीज से नवाजा गया था. इसका एक एक एपिसोड इतनी शानदार है कि आप इसे देखने बैठ जाएंगे तो आपकी स्क्रीन से नजर ही नहीं हटेगी. इस सीरीज को लोगों ने बहुत पसंद किया था. इस सीरीज में आर माधवन और केके मेनन कई सालों बाद एक साथ नजर आए हैं. दोनों ने बेहद शानदार एक्टिंग की. इनकी एक्टिंग की सबने बहुत तारीफ की. साथ ही इस सीरीज में बाबिल खान ने भी शानदार भूमिका निभाई है. आग इस वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसे IMDb पर 8.5 की रेटिंग मिली है.