साउथ फिल्म के दीवानों के लिए मस्ट वॉच है ये फिल्म, थ्रिलर और सस्पेंस से लबरेज कहानी देख हिल जाएगा दिमाग

साउथ फिल्मों के शौकीन लोगों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म आपको बहुत पसंद आएगी. इसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

By: Shreya Pandey  |  Published: May 30, 2025 11:22 AM IST

साउथ फिल्म के दीवानों के लिए मस्ट वॉच है ये फिल्म, थ्रिलर और सस्पेंस से लबरेज कहानी देख हिल जाएगा दिमाग

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में हैं, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है. या उनके रीमेक बनाए गए हैं. साउथ में क्राइम सस्पेंस जैसी फिल्मों का डंका बजता है. उनकी कहानी बेहद शानदार होती है. पिछले कुछ समय से लोग साउथ की फिल्मों के शौकिन हो गए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहें हैं, जिसकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी. अगर आप इस फिल्म को देखने बैठ जाएंगे तो एक मिनट के लिए भी स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाएंगे. इस फिल्म को आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. इसकी जबरदस्त कहानी आपके होश उड़ा देगी.

साउथ में कई शानदार फिल्में हैं, जिसकी कहानी लोगों का दिल जीत लेती है. आज हम आपको जिस फिल्म के बारे में बता रहें हैं उसका नाम "टोबी" है. इस फिल्म में एक गूंगे पिता की कहानी दिखाई गई है. इसका अतीत बेहद खतरनाक है. इस वजह से गांव वाले उसे समाज में नहीं रहने देते हैं. उसकी एक बेटी भी होती है, जिसके लिए वो बदलना चाहता है. जिस बेटी के लिए वह बदलना चाहता है वो एकदम से गायब हो जाती है. बेटी की तलाश में उनको बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा. फिल्म में बेहद दिलचस्प मोड़ आता है.

TRENDING NOW

यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की शानदार कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही. इसे लोगों ने बहुत पसंद किया था.फिल्म में भरपूर मात्रा में रोमांच है. इसे आप फैमिली के साथ भी देख सकते हैं. साउथ की इस फिल्म को आप हिंदी में भी देख सकते हैं. इसे देखने के लिए आपको ओटीटी पर जाना होगा. यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म सोनी लिव पर मौजूद है.