Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'राणा नायडू 2' की टीम के लिए अर्जुन रामपाल ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट, बोले- 'मेरी जिंदगी के 9 घंटे...'

नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'राणा नायडू सीजन 2' स्ट्रीम हो गई है, और एक बार फिर यह एक्शन और क्राइम से भरपूर ड्रामा लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: June 13, 2025 11:25 PM IST

'राणा नायडू 2' की टीम के लिए अर्जुन रामपाल ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट,  बोले- 'मेरी जिंदगी के 9 घंटे...'

नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'राणा नायडू सीजन 2' आखिरकार 13 जून को स्ट्रीम हो गई है, और एक बार फिर यह एक्शन और क्राइम से भरपूर ड्रामा लोगों को खूब पसंद आ रहा है. पहले सीजन की बड़ी कामयाबी के बाद अब इसका दूसरा सीजन भी धूम मचा रहा है.

इस बार एक खास चेहरा भी इस सीरीज का हिस्सा बना है, जिनका नाम अर्जुन रामपाल है. अर्जुन पहली बार 'राणा नायडू' के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं, और उन्होंने इस अनुभव को लेकर सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल और दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है.

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

अर्जुन रामपाल का इमोशनल पोस्ट

अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'राणा नायडू 2' के सेट की खास झलकियां हैं. इसके साथ उन्होंने पूरी टीम को शुक्रिया कहते हुए लिखा, ''डियर राणा नायडू टीम, ये शुक्रवार 13 जून 2025 है, और हम आज से हम लोगों के घरों में हैं. मैं इस पल के लिए पूरे राणा नायडू परिवार को थैंक्यू कहना चाहता हूं.''

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)


अर्जुन ने आगे बताया कि कैसे दो साल पहले इस सीरीज की टीम उनके घर आई थी, और उनसे सिर्फ 9 घंटे मांगे थे. ये 9 घंटे उनके लिए इतने खास बन गए, कि उन्होंने तुरंत तय कर लिया, कि वो ये प्रोजेक्ट जरूर करेंगे. उन्होंने आगे लिखा, ''ये मेरे मुंह से निकली किसी बात का भगवान के कानों में पहुंचने जैसा था. 2 साल बाद मैं आप सबके साथ हूं, और इस परिवार का हिस्सा बनकर खुद को लकी मानता हूं."

नई स्टारकास्ट ने बढ़ाई सीरीज की चमक

'राणा नायडू 2' में राणा दग्गुबाती, वेंकटेश दग्गुबाती और सुरवीन चावला की दमदार वापसी तो हुई ही है, लेकिन इस बार कुछ नए चेहरे भी दर्शकों को चौंकाने और मनोरंजन करने आ गए हैं. अर्जुन रामपाल, कृति खरबंदा, डिनो मोरिया और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी इस सीजन में नजर आ रहे हैं.

क्राइम और फैमिली ड्रामा का तगड़ा तड़का

'राणा नायडू 2' में जहां एक ओर जबरदस्त क्राइम और थ्रिल देखने को मिलता है, वहीं दूसरी ओर फैमिली ड्रामा भी इस सीरीज को खास बनाता है. अर्जुन रामपाल जैसे सितारे के जुड़ने से इस सीजन को एक नई ऊर्जा मिली है. ऐसी ही मनोरंज न्यूज के लिए बने रहिए हमारे साथ.