टीवी शो निमकी मुखिया फेम अभिनेत्री भूमिका गुरुंग जल्दी ही ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। भूमिका गुरुंग टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम है। अपने टीवी शो निमकी मुखिया से एक्ट्रेस ने करोड़ों टीवी प्रेमियों का प्यार पाया था। अब एक्ट्रेस जल्दी ही एक क्राइम थ्रिलर शो चिंगारी के साथ WOW ओरिजिनल पर वेब डेब्यू करेंगी। इस ओटीटी शो की कहानी को विवेक खत्री ने लिखा है। ये शो मई में ओटीटी प्लेटफॉर्म WOW ओरिजिनल पर स्ट्रीम होगा। वेब शो चिंगारी में भुमिका गुरुंग के अलावा अमित लोहिया, सुनील बॉब और समीक्षा गौर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
इस शो के बारे में बात करते हुए अदाकारा ने बताया, 'मैं अपने किरदार और शो की कहानी से काफी इंप्रेस हुई। इसने मुझे वास्तव में सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं इसमें चमत्कार कर सकती हूं। चिंगारी का चरित्र रंगों और परतों से भरा है, चिंगारी का किरदार फीमेल चुलबुल पांडे जैसा है। जब वह काम पर होती है तो उसमें डूब जाती है लेकिन उसका एक अजीब पक्ष भी होता है। वह अपने पेशे के प्रति भी बहुत वफादार है लेकिन कानून के हिसाब से नहीं चलती। मुझे लगता है कि वह सभी के लिए बहुत भरोसेमंद हैं।'
अपने काम के अनुभव को साझा करते हुए वह बताती हैं, "विवेक सर के साथ काम करना बहुत ही अद्भुत रहा है और पूरी टीम बहुत मिलनसार और सहायक थी। विवेक सर बहुत ही मिलनसार हैं और विचारों-चर्चाओं के लिए खुले हैं। मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं| वह एक परिवार के रूप में काम करना पसंद करते हैं और यह सेट पर बहुत अच्छी कार्य संस्कृति थी।"
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
WOW ओरिजिनल के निर्माता और लेखक विवेक खत्री शो के बारे में खुलते हैं और खुलासा करते हैं, "चिंगारी एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ है जो सनसनीखेज अपराध कहानियों पर आधारित है, लेकिन यह एक नियमित क्राइम थ्रिलर टाइप शो नहीं है। इसमें कॉमेडी का तड़का भी है ।मैं कुछ अलग करना चाहता था इसलिए मैंने एक महिला चरित्र "चिंगारी चौबे" बनाया। वह तेज, बहादुर और साथ ही मज़ेदार अंडरकवर एजेंट है जो अपने अंदाज में काम करती है।
वह आगे कहते हैं, ''भूमिका के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा| ऐसा लगता है कि वह इसी किरदार के लिए पैदा हुई हैं| हमने 10 से अधिक अभिनेत्रियों का लुक टेस्ट लिया और आखिरकार हमने भूमिका को इस भूमिका के लिए चुना और उन्हें सेट पर देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि भूमिका से बेहतर "चिंगारी" कोई और अभिनेत्री नहीं हो सकती थी। वह एक बहुमुखी अभिनेत्री हैं, बहुत सहयोगी और जमीन से जुड़ी हैं। सुनील बॉब, रोहित कुमार, समीक्षा गौर और अमित जैसे अन्य कलाकारों ने भी शानदार काम किया है।"