Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Panchayat 3: 64 साल की नीना गुप्ता ने शॉर्ट्स में दिखाया ग्लैमरस अंदाज, लोग बोले- 'प्रधान जी तो...'

Neena Gupta Video: 'पंचायत 3' की स्क्रीनिंग पर नजर आईं मंजू देवी यानी नीना गुप्ता के अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है। नीना गुप्ता शॉर्ट्स पहनकर पहुंची थीं और उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

By: Shashikant Mishra  |  Published: May 28, 2024 12:28 PM IST

Panchayat 3: 64 साल की नीना गुप्ता ने शॉर्ट्स में दिखाया ग्लैमरस अंदाज, लोग बोले- 'प्रधान जी तो...'

प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'पंचायत 3' रिलीज हो चुकी है और लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वेब सीरीज 'पंचायत 3' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। वेब सीरीज की एक दिन पहले यानी 27 मई को स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें तमाम स्टार्स नजर आए। 'पंचायत 3' की स्क्रीनिंग में मंजू देवी यानी नीना गुप्ता भी पहुंची थीं और उन्होंने अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, नीना गुप्ता ने व्हाइट कलर का को-आर्ड सेट पहना था। 64 साल की नीना गुप्ता का ग्लैमरस अंदाज देखकर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। नीना गुप्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, तमाम सोशल मीडिया यूजर्स फनी कमेंट कर रहे हैं।

नीना गुप्ता का वीडियो हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपनी वेब सीरीज पंचायत 3 को लेकर चर्चा में हैं। ये वेब सीरीज 28 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है। पंचायत 3 की सोमवार को स्क्रीनिंग हुई थी जिसमें 64 साल की नीना गुप्ता ने ग्लैमरस अंदाज दिखाया है। दरअसल, नीना गुप्ता ने व्हाइट कलर का को-आर्ड सेट पहना था और उनको इस अंदाज में देखकर लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने फनी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'इनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है।' एक यूजर ने लिखा है, 'प्रधान जी तो फ्लैट हो जाएंगे।' एक यूजर ने लिखा है, 'इस उम्र में ऐसा अंदाज।' एक यूजर ने लिखा है, 'क्या कॉन्फिडेंस है।'

पंचायत' के पहले और दूसरे सीजन को मिला अच्छा रिस्पॉन्स

वेब सीरीज 'पंचायत 3' को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। बताते चलें कि वेब सीरीज 'पंचायत' का पहला सीजन साल 2020 में आया था और दूसरा सीजन 2022 में आया था। वेब सीरीज दोनों सीजन को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 'पंचायत' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीता गुप्ता, चंदन रॉय, फैसल मलिक, अशोक पाठक, पंकज झा, सुनीता राजवर जैसे स्टार्स हैं।