Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

चंदन रॉय के नए फोटोशूट पर लोगों ने दिया 'पंचायत 3' का रिव्यू, कहा, 'चौथा सीजन जल्दी ले आओ'

Panchayat 3's Chandan Roy Photoshoot: हाल ही में रिलीज हुई पंचायत 3 में विकास का रोल निभाने वाले एक्टर चंदन रॉय अपने नए फोटोशूट से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। चंदन रॉय के नए फोटोशूट पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

By: Garima Singh  |  Published: May 30, 2024 9:11 PM IST

चंदन रॉय के नए फोटोशूट पर लोगों ने दिया 'पंचायत 3' का रिव्यू, कहा, 'चौथा सीजन जल्दी ले आओ'

अमेजॉन प्राइम ने अपने मच-अवेटेड वेब सीरीज पंचायत 3 को रिलीज कर दिया है। इस सीरीज का इंतजार लोग काफी लंबे समय से कर रहे थे। जितेन्द्र कुमार स्टारर इस वेब सीरीज में पॉपुलर एक्टर चंदन रॉय ने अहम रोल अदा किया है। इस सीरीज के रिलीज होते ही चंदन रॉय लोगों के बीच एक बार फिर से छा गए हैं। दरअसल चंदन रॉय इन दिनों बैक टू बैक खूब फोटोशूट करवा रहे हैं। पंचायत 3 रिलीज होते ही चंदन रॉय ने एक और फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह काफी कूल नजर आ रहे हैं। चंदन की इन तस्वीरों पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग कमेंटबॉक्स में ही पंचायत 4 की भी बात छेड़ने लगे हैं।

चंदन रॉय की फैंस ने यूं की तारीफ
पंचायत 3 एक्टर चंदन रॉय की तस्वीरों पर फैंस एक से एक कमेंट कर रहे हैं। बात की जाए चंदन के नए फोटोशूट की तो इसमें वह व्हाइट कलर के आउटफिट में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में चंदन काफी कंफर्टेबल लग रहे हैं। इन तस्वीरों पर एक यूजर ने मस्ती-मस्ती में लिखा है, 'विकास सर आपका परफ्यूम तो कमाल का है।' वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'पंचायत 3 कमाल का है सर, नया सीजन जल्दी लेकर आइए।' एक और यूजर ने लिखा है, 'पंचायत 4 का इंतजार हमें तहेदिल से है।' बता दें कि चंदन रॉय की इन तस्वीरों पर अब तक 28 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

नीचे देखें चंदन रॉय की लेटेस्ट तस्वीरें

अगले सीजन को लेकर चुप्पी तोड़ चुके हैं डायरेक्टर
पंचायत फ्रेन्चाइजी के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने हाल ही में बॉलीवुडलाइफ से एक्सक्लूसिवली बात करते हुए कई दिलचस्प जानकारी शेयर की। इस दौरान दीपक ने बताया कि उन्होंने जब पंचायत सीरीज की शुरुआत की थी, तभी से उनके मन में मल्टीपल सीजन की बात थी। इशारों इशारों में दीपक ने ये बात भी कह दी कि जल्द ही पंचायत का चौथा और पांचवा सीजन भी आएगा। वैसे आपको पंचायत के विकास यानी की चंदन रॉय की तस्वीरें कैसी लगी? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा। साथ ही ऐसी ही और एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ।


About the Author

Garima Singh