साउथ स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म 'आरआरआर' को जी5 पर रिलीज किया गया है। जी5 ग्लोबल पर इस फिल्म को ऑरिजिनल भाषा के साथ ही तेलुगू, तमिल मलयालम और कन्नड़ में अंगेजी सब-टाइटल के साथ रिलीज किया गया है। इस तरह से जी5 ग्लोबल अपने ऑडियंस के लिए एक बार फिर जबरदस्त मनोरंजन लेकर आया है। इससे पहले भी जी5 ग्लोबल अलग-अलग भाषाओं के कन्टेंट अपने ऑडियंस के लिए लेकर आता रहा है। Also Read - Biggest Upcoming movies in 2023: 'KGF 2'-'RRR' के रिकॉर्ड्स को धुएं में उड़ाने आ रही हैं ये 10 फिल्में, बुक हुई रिलीज डेट
'आरआरआर' की कहानी
फिल्म 'आरआरआर' में दिखाया गया है कि दो भारतीय क्रांतिकारी साल 1920 में अंग्रेजी शासन के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। इस फिल्म की कहानी इन दोनों क्रांतिकारियों की लाइफ पर बेस्ड है। फिल्म 'आरआरआर' में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। वहीं, फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन भी हैं। इस फिल्म को डीवीवी एंटरटेनमेंट के डीवीवी दनाया ने प्रोड्यूस किया है। Also Read - केजीएफ 2 सहित इन फिल्मों ने पहले हफ्ते में की बंपर कमाई, देखें लिस्ट
जी5 पर घर बैठें लें 'आरआरआर' का मजा
फिल्म 'आरआरआर' देखने के लिए उत्सुक दर्शकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, वह इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को 4K क्वॉलिटी में डॉल्बी एटमॉस के साथ अब अपने घरों में आराम से देख सकते हैं। फिल्म 'आरआरआर' जी5 ग्लोबल पर 20 मई, 2022 यानी शुक्रवार को रिलीज किया गया है। जी5 ग्लोबल ने फिल्म के लीड एक्टर एनटीआर जूनियर के बर्थडे के खास मौके पर उन्हें ट्रिब्यूट देते फिल्म को रिलीज किया है। Also Read - RRR के बाद राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआर ने फिर मिलाया हाथ, इस प्रोजेक्ट में साथ आएंगे नजर
जी5 ग्लोबल की अर्चना आनंद ने कही ये बात
जी5 ग्लोबल की चीफ बिजनेस ऑफिसर अर्चना आनंद ने कहा, 'जी5 ग्लोबल में हम लगातार साउथ एशिया की बेस्ट स्टोरीज को दुनिया के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। आज, हम अपने ग्लोबल ऑडियंस के लिए एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म एसएस राजामौली की आरआरआर लाकर खुश हैं। फिल्म के वास्तविक सार और वास्तविक अनुभव को जीवंत करते हुए ये फिल्म खास तौर पर जी5 पर ऑरिजिनल भाषा के साथ ही तेलुगू, तमिल मलयालम और कन्नड़ में अंगेजी सब-टाइटल के साथ उपलब्ध होगी।'
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।