Tu Jhoothi Main Makkar OTT Release : बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkar) 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने पहली बार स्क्रीन शेयर की है जिसे लोगों ने खूब प्यार कर दिया था। सिनेमाघरों में कमाल दिखाने के बाद अब रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' किस डेट को और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।
फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ओटीटी रिलीज डेट
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की साथ में पहली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' लोगों को पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर करीब 150 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब ये फिल्म एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 3 मई यानी बुधवार को स्ट्रीम की जाएगी। नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'कन्फर्म कर सकते हैं कि ये झूठ नहीं है। तू झूठी मैं मक्कार नेटफ्लिक्स पर 3 मई से आ रही है।' इस तरह से रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
View this post on Instagram
'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए ये स्टार्स
लव रंजन के डायरेक्शन में बनी फिल्म फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा बोनी कपूर, डिंपल कपाड़िया और अनुभव सिंह बस्सी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। बताया जाता है कि इस फिल्म का करीब 95 करोड़ रुपये का था। वहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 148 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस तरह से रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' हिट हो गई।
Subscribe Now
Enroll for our free updates