Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Ae Watan Mere Watan का पहला मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी Sara Ali Khan की फिल्म

Sara Ali Khan Ae Watan Mere Watan Motion Poster: सारा अली खान (Sara Ali Khan) फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन (Ae Watan Mere Watan)' का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है।

By: Abhay  |  Published: November 21, 2023 12:26 PM IST

Ae Watan Mere Watan का पहला मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी Sara Ali Khan की फिल्म

Sara Ali Khan Ae Watan Mere Watan Motion Poster: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) से लोगों के दिल जीत लिया था। इस फिल्म के बाद सारा अली खान का नाम फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन (Ae Watan Mere Watan)' के साथ जुड़ था। सारा अली खान का इस फिल्म से जुड़े अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इसी बीच अब फिल्म का नया मोशन पोस्टर सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सारा अली खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' पोस्टर ने आते सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

'ऐ वतन मेरे वतन' का नया पोस्टर आया सामने

सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का नया पोस्टर शयेर किया है। फिल्म का ये पहले मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में सारा अली खान माइक्रोफोन में बोलती हुई नजर आ रही हैं। सारा अली खान ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'आजाद आवाज कैद नहीं होती।' सारा अली खान के इस नए लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सारा अली खान इस मोशन पोस्टर पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

यहां देखें फिल्म का पहला मोशन पोस्टर

कहां रिलीज होगी सारा अली खान की फिल्म

सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' बड़े पर्दे नहीं ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 'ऐ वतन मेरे वतन' फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। इस फिल्म में सारा अली खान स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता का किरदार निभाने वाली हैं। आपको बता दें कि सारा अली खान की ये फिल्म सच्ची घटना पर अधारित है। इस फिल्म में रिचर्ड भक्ति क्लेन भी सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। 'ऐ वतन मेरे वतन' के मोशन पोस्टर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


About the Author

Abhay