Scoop: T-Series के बाद Yashraj की भी उड़ी नींद, थिएटर की जगह OTT पर रिलीज होंगी अपकमिंग मूवीज

Yashraj to Release Upcoming Movies on OTT: 'बंटी और बबली 2' (Bunty Aur Bubly 2) के फ्लॉप होने के बाद देश की जानी मानी प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स के हाथ-पांव फूल गए हैं।

WrittenBy
By: Lalit Chaudhary | Published: December 29, 2021 10:38 PM IST

Yashraj to Release Upcoming Movies on OTT: बीते दो सालों में कोरोना वायरस की वजह से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है। ऐसे में सिनेमाघरों के बंद होने के बाद दर्शकों के पास खुद को एंटरटेन करने का एकमात्र विकल्प था और वो है ओटीटी प्लेटफॉर्म। मेकर्स ने अपने नुकसान को कम करने के लिए कई फिल्मों को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज किया, तो कई ने सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार किया। सिनेमाघरों के खुलने के बाद भी दर्शकों की बड़ी भीड़ फिल्मों को बड़े परदे पर देखने के लिए आती नहीं दिखाई दी। सिनेमाघर खुलने के बाद भी लोग ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद कर रहै हैं।

हालांकि जितनी भी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, उनमें से इक्का-दुक्का को छोड़कर सारी फ्लॉप रहीं। ऐसे में देश के जाने माने प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज के बैनर तले बनीं सत्यमेव जयते 2 (Satyamev Jayate 2) और चंडीगढ़ करे आशिकी (Chandigarh Kare Aashiqui) जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाईं। इसके साथ ही यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'बंटी और बबली 2' (Bunty Aur Bubly 2) का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब टी-सीरीज के साथ यशराज फिल्म्न्स ने भी अपनी आने वाली फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि यशराज की पाइपलाइन में कई सारी फिल्में हैं। इनमें पृथ्वीराज, शमशेरा और जयेशभाई जोरदार जैसी कई फिल्में शामिल हैं। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि यशराज फिल्म्स ने अपनी 4 फिल्मों को बेचने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो के साथ 250 करोड़ रुपये की डील भी साइन की है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में ये प्रोडक्शन हाउस अपनी फिल्मों को कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करता है।