Sonakshi Sinha doing Netflix's film Bulbul Tarang: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाने के बाद सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अब ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने ओटीटी डेब्यू की तैयारी में हैं। वो अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की अनटाइटल्ड सीरीज से ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, जिसमें वो पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती दिखेंगी। महिला दिवस के मौके पर मेकर्स ने सोनाक्षी का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने पेश किया था। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा के हाथ एक और ओटीटी प्रोजेक्ट लग गया है। Also Read - Arjun Kapoor बने Sardar Ka Grandson, दादी Neena Gupta के लिए पाकिस्तान से भारत उठा लाए पैतृक घर (Trailer Video)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा नेटफ्लिक्स (Netflix) की अपकमिंग फिल्म ‘बुलबुल तरंग’ (Bulbul Tarang) में मुख्य किरदार निभाती दिखेंगी। यह एक रॉम-कॉम फिल्म होगी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा कॉमेडी का तड़का लगाती दिखेंगी। सोनाक्षी सिन्हा की इस ओटीटी फिल्म का आधिकारिक ऐलान जल्द ही हो सकता है।
सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान (Salman Khan) की दबंग (Dabangg) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में सफल पारी खेली है और अब वो ओटीटी पर सफलता के झंडे गाड़ने के लिए आगे बढ़ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा लगातार ओटीटी पर अलग-अलग विषय चुन रही हैं ताकि उन्हें एक्टिंग में एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिल सके। Also Read - Ajay Devgn, Sidharth Shukla और Akshay Kumar समेत ये 9 सेलेब्स जल्द रखेंगे OTT पर कदम, फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार
अगर सोनाक्षी सिन्हा के करियर की बात करें तो वो जल्द ही अजय देवगन (Ajay Devgn) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की अपकमिंग फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देंगी। यह भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म है। सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में एक गुजराती महिला का किरदार निभाती दिखेंगी, जिसने अपने गांववालों को भारतीय सेना की मदद के लिए तैयार किया था। इस महिला की वजह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से सोनाक्षी सिन्हा का लुक सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों ने शानदार रिस्पांस दिया था। Also Read - Bahubali-Before the Beginning: 70% शूटिंग पूरी करने के बाद Mrunal Thakur ने छोड़ी Netflix की बिग बजट वेब सीरीज, सामने आया असली कारण
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।