कोरोना से प्रभावित हुए बीते 2 सालों में अगर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कोई सबसे अधिक फला फूला है तो वो ओटीटी प्लैटफॉर्म का बिजनेस है। बीते दो सालों में ओटीटी पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। इतना ही नहीं, आने वाले एक साल में बहुत सारी बड़े बैनर की फिल्में ओटीटी प्लैटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं। इनमें शेरशाह, भुज, मिमी समेत कई फिल्में शामिल हैं। अब इसी लिस्ट में एक और फिल्म शामिल हो गई है।
साउथ के मल्टिटैलेंटेड स्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की अपकमिंग फिल्म भी ओटीटी प्लैटफॉर्म पर ही रिलीज होगी। फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज होगी और इसके लिए हॉटस्टार ने एक मोटी रकम का भुगतान किया है। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है लेकिन खबर ये है कि फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। फिलहाल फिल्म का प्री प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। बीते साल फिल्म को लेकर खबरें आना शुरू हुई थीं। तापसी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके खाते में कई सारी फिल्में हैं। फिल्म का डायरेक्शन दीपक करेंगे और ये फिल्म दीपक की पहली फिल्म होगी।
LetsOTT EXCLUSIVE: Vijay Sethupathi + Taapsee - Untitled horror comedy thriller flies to Disney+ Hotstar for a Direct OTT release. pic.twitter.com/r6s7SUnCSB
— LetsOTT GLOBAL (@LetsOTT) July 21, 2021
हाल ही में उनकी फिल्म हसीन दिलरुबा ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसके बाद तापसी को साउथ की एक और फिल्म मिशन इम्पॉसिबल के लिए भी साइन किया गया है। अब उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में रश्मि रॉकेट, लूप लपेटा, दोबारा, शाबाश मितु जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं विजय सेतुपति हाल ही में थलापति विजय की फिल्म 'मास्टर' में नजर आए हैं। फिल्म को लोगों ने खासा प्यार दिया है। वैसे आप विजय सेतुपति और तापसी पन्नू की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके बताइए...
This ‘Mishan’ is surely ‘Impossible’ with out her?
Welcoming the amazingly talented @taapsee on board for #MishanImpossible?@swarooprsj @iamMarkKRobin #NiranjanReddy #AnveshReddy @pasha_always @MatineeEnt #TaapseePannu pic.twitter.com/dajWA2jeQE
— Matinee Entertainment (@MatineeEnt) July 6, 2021
Subscribe Now
Enroll for our free updates