Haseen Dillruba Sequel: तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) स्टारर मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'हसीन दिलरुबा (Haseen Dillruba)' साल 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस सस्पेंस थ्रिलवर में विक्रांत और तापसी की जबरदस्त केमेस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। अब फैन्स के लिए एक और खुशखबरी सामने आ रही है, दरअसल इस फिल्म का सीक्वल जल्द ही फैन्स को देखने को मिल सकता है। मिड डे में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार 'हसीन दिलरुबा (Haseen Dillruba Sequel)' का सीक्वल बनाने को लेकर काफी बातें चल रही हैं।
एक स्रोत ने खुलासा करते हुए कहा, "मेकर्स का सीक्वल बनाने में दिलचस्पी है, क्योंकि इसने भारतीय बाजार में ऐसी पकड़ बनाई, जो नेटफ्लिक्स पर कोई अन्य हिंदी फिल्म नहीं कर पाई। फिल्म की सफलता का श्रेय इसकी कहानी को दिया जा सकता है। अब प्रोड्यूसर्स और स्ट्रीमिंग दिग्गज इसके सीक्वल पर विचार कर रहे हैं।" स्रोत ने यह भी बताया कि फिल्म कि लेखिका वहीं से कहानी को आगे बढ़ाने का विचार कर रही हैं, जहां पर इसका पहला भाग समाप्त हुआ था।
View this post on Instagram
फिल्म की कहानी
विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) स्टारर इस फिल्म की कहानी रानी कश्यप के ईर्द-गिर्द घूमती है। रानी और ऋषभ (विक्रांत मैसी) की अरेंज मैरिज हुई है लेकिन रानी अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं है। बाद में रानी अपने पति के चचेरे भाई यानी नील की ओर आकर्षित हो जाती है और यहीं से फिल्म में कई ट्विस्ट आने शुरू हो जाते हैं। बता दें कि फिल्म में 'नील' का किरदार एक्टर हर्षवर्धन राणे ने निभाया है।
कई रिपोर्टों के अनुसार साल 2021 में आई यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्म बनी। फिल्म को मिल रहे दर्शकों के जबरदस्त रिस्पांस के बाद मेकर्स इसका रिमेक बनाने पर विचार कर रहे हैं। बता दें कि विनील मैथ्यू द्वारा निर्देशित 'हसीन दिलरुबा' को आनंद एल राय, हिमांशू शर्मा और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया था।
Subscribe Now
Enroll for our free updates