उर्फी जावेद ने कुशाल टंडन की लगाई लताड़
Uorfi Javed Slams Kushal Tandon: प्राइम वीडियो के मशहूर रियलिटी शो 'अलायंस' (Alliance) में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. खासकर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) के बयान और उनकी हरकतें ज्यादातर सुर्खियों में बनी हुई है. इसी कड़ी में अब खबर है कि कुशाल और उनके ग्रुप के टारगेट करने के बाद उर्फी जावेद (Uorfi Javed) की बहन डॉली जावेद (Dolly Javved) शो से बाहर हो गई हैं. बस फिर क्या था, बहन के बाहर होते ही उर्फी जावेद का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने कुशाल टंडन को आड़े हाथों लेते हुए उनकी ऐसी क्लास लगाई कि सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. एक्ट्रेस ने टीवी के हैंडसम हंक को नल्ला तक कह डाला. आइए जानते हैं पूरा विवाद क्या है.
दरअसल, शो के दौरान कुशाल टंडन बार-बार डॉली जावेद और उनके दोस्तों को 'बिल्डिंग के बच्चे' कहकर चिढ़ा रहे थे. इस पर पलटवार करते हुए उर्फी जावेद ने अपने एक वीडियो में कुशाल को आड़े हाथों लिया और कहा, 'वो खुद बार-बार बोलता रहता है कि 'ये बच्चे हैं'... तो बुड्ढे कहीं के तू आया ही क्यों शो में फिर? जा ना ओल्ड एज होम!' उर्फी ने अपनी बहन का बचाव करते हुए साफ किया कि, डॉली ने कुशाल के खिलाफ कोई साजिश नहीं की, बल्कि उसने सिर्फ अपने और अपने दोस्त वंशज सिंह के हक के लिए आवाज उठाई थी.
गौरतलब है कि, शो में कुशाल टंडन का कहना था कि 'ये बच्चे बड़ों की इज्जत नहीं करते.' एक्टर के इस बयान पर उर्फी ने चुटकी लेते हुए कहा, 'आपको रिस्पेक्ट नहीं चाहिए, आपको तो गुलामी चाहिए.' यही नहीं, उर्फी ने कुशाल को उनके पुराने दिन याद दिलाते हुए कहा, 'हमने आपको बिग बॉस में देखा है... आप किस लेवल के बदतमीज हो, ये बात पूरी दुनिया को अच्छे से पता है.'
View this post on Instagram
उर्फी (Uorfi Javed) का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ उन्होंने आगे कुशाल टंडन (Kushal Tandon) के उस बयान पर भी तंज कसा जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड्स उन्हें 'नार्सिसिस्ट' कहती हैं. उर्फी ने हंसते हुए कहा, 'अगर सारी एक्स-गर्लफ्रेंड्स आपको नार्सिसिस्ट बोल रही हैं, तो भाई साहब, आप सच में नार्सिसिस्ट हो.' उर्फी ने आरोप लगाया कि कुशाल हमेशा यही उम्मीद करते हैं कि हर कोई बस उनके आगे-पीछे घूमे और उनकी जी-हुजूरी करे.
शो की पॉलिटिक्स पर बात करते हुए उर्फी ने आगे कहा कि पहले कुशाल, रवि किशन के आगे-पीछे घूम रहे थे और जैसे ही रवि किशन शो से बाहर हुए उन्होंने सोहेल खान की चापलूसी करना शुरू कर दिया. इस पर मजाक उड़ाते हुए उर्फी ने बेहद तीखा कमेंट किया और कहा, 'अब किसी को टॉयलेट पेपर की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि कुशल टंडन है ना!' वहीं उर्फी ने आगे बिना गौहर खान का नाम लिए कहा, 'कुशाल ने अपनी जिंदगी में कोई बड़ी अचीवमेंट हासिल नहीं की है. उनका सबसे बड़ा अचीवमेंट यही है कि उन्हें 'किसी के बॉयफ्रेंड' के रूप में जाना जाता है. आखिर में उर्फी ने कहा कि, 'डॉली तो फिर भी बहुत तमीज से बात कर रही थी, अगर मैं उस शो में होती तो कुशाल को सीधे बोलती, 'नल्ले, अपनी औकात में रह!'
कुल मिलाकर कुणाल खेमू का ये शो इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है और घर अंदर जमकर बवाल देखने को मिल रहे हैं. अगर आप भी इस लड़ाई और शो के ड्रामे को लाइव देखना चाहते हैं, तो 'अलायंस' (Alliance) के नए एपिसोड रोज दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होते हैं. एक्टिव अमेजन प्राइम मेंबरशिप के जरिए आप इसे कभी भी देख सकते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…