अगर बात सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों की होती है तो उसमें सबसे पहले साउथ फिल्मों का नाम आता है. पिछले कुछ सालों में साउथ में एक से बढ़कर एक शानदार साउथ की फिल्में बनी हैं, जिसके सामने बॉलीवुड भी फेल है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहें हैं. ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी, और शानदार कमाई भी को थी. इस फिल्म में विजय सेतुपति मुख्य भूमिका निभाई थी. इनकी एक्टिंग देख लोग एकदम हैरान हो गए थे. हम आपको जिस फिल्म के बारे में बता रहें हैं उसका नाम 'महाराजा' है. ये फिल्म ओटीटी पर धूम मचा रही है. यह फिल्म अपनी बेहतरीन कहानी और शानदार सस्पेंस के लिए मशहूर है.
विजय सेतुपति की फिल्म
आपको बता दें कि महाराजा ने सिनेमाघरों में 100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी. इस क्राइम थ्रिलर से लबरेज फिल्म को अब घर बैठे देख सकते हैं. फिल्म 'महाराजा' की सबसे बड़ी खासियत इसकी कहानी है, जो आपको लास्ट तक बांधे रखेगी. वहीं ये कहानी सीधी रेखा में नहीं बल्कि कई सस्पेंस के साथ दिखाई जाती है, जो दर्शकों को और भी रोमांचक लगती है. इस फिल्म की कहानी देखकर आप लास्ट तक अंदाजा नहीं लगा पाएंगे. वहीं फिल्म का क्लाइमैक्स आपके होश उड़ा देगा. फिल्म की शुरुआत में विजय सेतुपति एक नाई के रूप में पुलिस स्टेशन पहुँचते हैं. पुलिस स्टेशन में वो रिपोर्ट करते हैं कि उनके घर से उनकी 'सबसे प्यारी चीज़' 'लक्ष्मी' चोरी हो गई है. यहीं से शुरू होता है सस्पेंस का असली खेल.
किस ओटीटी पर देखें
फिल्म में आप नहीं समझ पाएंगे कि लक्ष्मी कोई इंसान है या कोई चीज. यह फिल्म पिछले कुछ सालों की सबसे बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में अनुराग कश्यप ने विलेन का किरदार निभाया था. उनकी परफॉर्मेंस की लोगों ने बहुत तारीफ की. यह फिल्म सस्पेंस के साथ बहुत इमोशन करने वाली भी है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है. अगर आप इस सस्पेंस से भरी ब्लॉकबस्टर को देखना चाहते हैं तो आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates