Web Series Adhura : एंटरटेनमेंट के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म वरदान साबित हुए हैं। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तमाम वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं और लोगों को मनोरंजन करती हैं। 7 जुलाई, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज 'अधूरा' (Adhura) रिलीज हुई है। जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब वेब सीरीज 'अधूरा' के रिलीज होने के बाद इसकी सस्पेंसफुल मिस्ट्री और दिलचस्प स्क्रीनप्ले की क्रिटिक्स और सोशल मीडिया यूजर्स काफी तारीफ कर रहे हैं। गौरव के चावला और अनन्या बनर्जी के डायरेक्शन में बनने वाली वेब सीरीज 'अधूरा' में रसिका दुग्गल, इश्वाक सिंह, श्रेनिक अरोड़ा, पूजन छाबड़ा, राहुल देव, रिजुल रे, ओआ मोरानी, साहिल सलाथिया, अरु कृष्णश वर्मा और जामिनी पाठक नजर आ रहे हैं।
वेब सीरीज 'अधूरा' को लेकर रिएक्शन
वेब सीरीज 'अधूरा' में कई जरूरी मुद्दों को दिखाया गया है। इसमें बुलिइंग के पहलुओं और युवा दिमागों पर इसके प्रभाव को उजागर करने और होमोफोबिया से जुड़ी कहानी मिलेगी। वेब सीरीज 'अधूरा' को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने विचार व्यक्त किए हैं। आइए देखते हैं कि वेब सीरीज 'अधूरा' को लेकर कैसे रिएक्शन आए हैं।
उस्मान बट नाम के एक यूजर लिखा, 'अधूरा बुलइिंग और हैरेसमेंट पर एक इंटेंस वेब सीरीज है। एक दिलचस्प कंटेंट। अत्यधिक अनुशंसित। राहुल देव को देखना अच्छा है लेकिन उनकी स्क्रीन उपस्थिति सीमित है पर फिर भी उन्होंने सीरीज को काफी हद तक आगे बढ़ाया है।'
एक पत्रकार गृहा अतुल ने लिखा है, 'अधूरा मेरे सभी बॉक्सों पर टिक करती है। दिलचस्प, हॉरर, चीजों पर साइकोलॉजिकल नजरिया, इंटेलिजेंट, एलजीबीटीक्यू का जुड़ाव! प्रतिनिधित्व और अधिकारों का सवाल। रशिका दुग्गल और इश्वाक सिंह ने बेहतरीन काम किया है। अधूरा एक खूबसूरत कहानी को बताना है जो खंडित हो गई है।'
#AdhuraOnPrime ticks all my boxes. Intrigue, horror, psychological take on things, intelligent juxtaposition of LGBTQI representation and rights question, and stupendous performances by @RasikaDugal and @IshwakSingh - #Adhura is a good telling of a tale that would have gone kaput…
— Griha Atul (@GrihaAtul) July 10, 2023
कनक नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है, 'जिस तरह से हर व्यक्ति के पास एक आर्क, एक कहानी, कुछ अनसुलझे मुद्दे हैं! जिस तरह से इसने होमोसेक्सुअलिटी और बुलिइंग से जुड़ी संवेदनशीलताओं को उजागर किया! मुझे ऐसी फिल्में देखकर बहुत खुशी होती है जो अपनी आवाज उठा रहे हैं और ऐसे विषयों को स्वीकार कर रहे हैं!'
The way each & every person has an arc, a story, some unresolved issues!
The way it highlighted the sensitivities involved with it comes to homosexuality & bullying! I'm so happily scared to see such movies who are raising their voices & accepting such topics!#AdhuraOnPrime— Kanak?? - Sad Taylor's Version (@tayhiba05) July 10, 2023
ओ वोमानिया ने कहा है, 'उन्होंने वास्तव में एक अच्छा टॉपिक उठाया है 'होमोसेक्सुअलिटी और बुलिइंग' होमोसेक्सुअलिटी आम है और किसी को भी उन्हें दिमागी या शारीरिक रूप से परेशान नहीं करना चाहिए। देखें अगर आप मानते हैं कि न्याय अभी या बाद में मिलना चाहिए। नजरअंदाज करें अगर आप भूत-प्रेत में विश्वास नहीं करते!'
??
They actually raised a good topic "homosexuality & bullying"
homosexuality is normal, and no one shouldn't harass them mentally or physicallyWatch : if u believe justice should be served now or later .
Ignore : if u don't believe in Ghost !#AdhuraOnPrime #Adhura pic.twitter.com/aBnUFxX74P— Oo_Womanyiaa (@KDramaWomaniya) July 10, 2023
विनय राजोरा नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है, 'अधूरा बेहतरीन कहानियों में से एक है। मैंने देखा है, यह हर दूसरे आदमी की कहानी है, जिसे बुली किया गया और यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। पूजन छाबड़ा, इश्वाक सिंह और श्रेनिक अरोड़ा ने शानदार अभिनय किया है। एक बार जरूर देखें और आप निश्चित रूप से कहानी से जुड़ जाएंगे।'
Subscribe Now
Enroll for our free updates