ओटीटी पर कई वेब सीरीज ऐसी हैं, जिन्होंने IMDb पर शानदार रेटिंग पाया है. साथ ही इनकी कहानी भी जबरदस्त होती है. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहें हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस सीरीज में क्राइम की कहानी को दिखाया गया है. जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. इस सीरीज में सच्ची घटनाओं पर आधारित है. यह सीरीज क्राइम देखने के शौकिनों के लिए बेहद खास है. इसे देखकर आपकी आंखें खुल जाएंगी. अगर आप इस सीरीज को देखने बैठ जाएंगे तक लास्ट तक वहां से नहीं हिलेंगे. इस सीरीज में बहुत ही कहानियों को शानदार तरीके से पेश किया गया है.
हम आपको जिस सीरीज के बारे में बता रहें हैं उसका नाम "दिल्ली क्राइम्स" है. इस सीरीज की जबरदस्त कहानी आपके होश उड़ा देगी. सीरीज के दो सीजन अब तक आ चुके हैं, दोनों सीजन की कहानी लोगों को बहुज पसंद आई थी. दो सीजन के बाद मेकर्स ने इसके तीसरे सीजन की भी घोषणा की थी. दिल्ली क्राइम का पहला सीजन साल 2021 में आया था. इसमें महज 4 एपिसोड है, जिसे देखते वक्त आप एक सेकेंड के लिए भी स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाएंगे. इस सीरीज को 48वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट ड्रामा सीरीज’का अवॉर्ड से नवाजा गया था. इसके बाद इसके दूसरे सीजन को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था.
दिल्ली क्राइम्स का पहला सीजन "निर्भया रेप केस" पर आधारित है. इस सीरीज में इस केस को बहुत गंभीरता से पेश किया गया है. इसे देखकर आपकी रूह भी कांप जाएगी. इस सीरीज को रिची मेहता ने निर्देशित किया है वहीं शेफाली शाह ने इसमें शानदार भूमिका निभाई है. शेफाली के अलावा इस सीरीज में राजेश तैलंग, रसिका दुग्गल, अनुराग अरोड़ा और आदिल हुसैन भी शामिल हैं. इस सीरीज ने टोटल 26 अवार्ड्स जीते थे. वहीं इसे बनाने से पहले 6 साल तक रिसर्च किया गया था. वहीं इसकी शूटिंग करने में सिर्फ 62 दिन ही लगे थे. इस सीरीज को IMDb पर भी 8.5 की रेटिंग मिली हुई है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates