बजट के लिए 5 सालों में वित्त मंत्री ने अपनाए ये अलग-अलग लुक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में 2023-24 का बजट पेश कर रही हैं। इस बजट सत्र में उनके साड़ी लुक की खूब चर्चा हो रही है। यहां जानें हैं पिछले 4 बजट के दौरान वित्त मंत्री का लुक कैसा रहा है।

Pratibha Gaur Source: Bollywoodlife.com | Feb 01, 2023

5वीं बार बजट पेश कर रहीं निर्मला

निर्मला सीतारमण 5वीं बार यूनियन बजट पेश कर रही हैं। हर साल की तरह इस साल भी बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री एक खास रंग की साड़ी पहनकर आई हैं, जिनके जरिए वह जनता को एक खास संदेश देती हैं।

Source: Bollywoodlife.com

2019 का लुक

साल 2019 में बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने डार्क पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। यह रंग गंभीरता और ठहराव का प्रतीक माना गया है।

Source: Bollywoodlife.com

2020 में पहनी पीली साड़ी

साल 2020 में निर्मला सीतारमण ने पीली साड़ी का चुनाव किया था, यह ऐसा पहला मौका था, जब वित्त मंत्री ने संसद में पीली साड़ी पहनी थी।

Source: Bollywoodlife.com

2021 में पहनी लाल साड़ी

2021 में बजट पेश करने के लिए निर्मला सीतारमण लाल और सफेद रंग की साड़ी पहनकर संसद पहुंची थीं।

Source: Bollywoodlife.com

2022 में पहनी भूरे रंग की साड़ी

साल 2022 में निर्मला सीतारमण ने भूरे रंग की साड़ी का चुनाव किया था। बता दें कि भूरा रंग सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।

Source: Bollywoodlife.com

2023 में पहनी लाल साड़ी

साल 2023 में निर्मला सीतारमण लाल साड़ी पहनकर बजट पेश कर रही हैं। बता दें कि लाल रंग शौर्य और ताकत का प्रतीक है।

Source: Bollywoodlife.com

Thanks For Reading!

Next: 'अनुपमा' में माया की जासूसी के लिए बरखा ने अपनाया पैंतरा

 

अगली वेब स्टोरी देखें.