डिवोर्स से शर्मिंदा थी फैमिली, 33 की उम्र में मिल रहे थे आंटी वाले रोल, अब गजब का ट्रास्फॉर्मेशन कर सबको चौंकाया

Masummba Chaurasia Source: Bollywoodlife.com | Jun 04, 2025

कुशा कपिला ने जोरावर सिंह अहलूवालिया से शादी की थी. दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर थी, लेकिन 2023 में कपल ने अलग होने का फैसला कर फैंस को चौंका दिया.

Source: Bollywoodlife.com

तलाक के बाद कुशा ने कई इंटरव्यू में बताया कि इस फैसले ने उनकी मेंटल हेल्थ को काफी प्रभावित किया, वो डिप्रेशन जैसी स्थिति से गुजर रही थीं, लेकिन खुद को संभाला.

Source: Bollywoodlife.com

एक्ट्रेस की मां तलाक से इतनी दुखी हुईं कि उन्होंने घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया था. समाज के डर से वह मंदिर भी मुंह छिपाकर जाती थीं.

Source: Bollywoodlife.com

इस मुश्किल दौर में कुशा ने वर्कआउट को अपना सहारा बनाया. उन्होंने खुद को फिट रखने और मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए जिम और फिटनेस पर फोकस किया.

Source: Bollywoodlife.com

कुशा ने अपने व्लॉग में बताया कि 33 की उम्र में उन्हें 50 साल की औरतों वाले रोल ऑफर किए जा रहे थे. यही बात उनके ट्रांसफॉर्मेशन की सबसे बड़ी वजह बनी.

Source: Bollywoodlife.com

कुशा के वेट लॉस पर कई लोगों ने सवाल उठाए कि उन्होंने वेट लॉस दवा का सहारा लिया. इस पर उन्होंने साफ किया कि उन्होंने यह सब अपने एक्टिंग करियर को ध्यान में रखकर किया.

Source: Bollywoodlife.com

तलाक और ट्रॉमा से उबरने के बाद अब कुशा का पूरा ध्यान बॉलीवुड में खुद को एक नई पहचान देने पर है. वो एक्टिंग में गंभीरता से वापसी की तैयारी में हैं.

Source: Bollywoodlife.com

कुशा कपिला अब पहले से कहीं ज्यादा फिट, स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट नजर आती हैं. उनका ट्रांसफॉर्मेशन सभी के लिए इंस्पिरेशन बन गया है.

Source: Bollywoodlife.com

Thanks For Reading!

Next: नेहा मलिक ने फिर उड़ाए होश, टू-पीस में दिखा कातिलाना अंदाज!

 

अगली वेब स्टोरी देखें.